प्रधानमंत्री का आह्वान, देश ही नहीं, दुनिया को नई दिशा देने का प्रयास

Updated on 12-07-2024 06:18 PM

केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरूवार को इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में हुए वृहद पौध-रोपण अभियान में अपनी माँ स्व. श्रीमती माधवी राजे सिंधिया की याद में पौध-रोपण किया। उन्होंने त्रिवेणी के रूप में बरगद, नीम एवं पीपल के पौधे रोपे। इंदौर में इस अभियान के तहत 51 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिये "एक पेड़ माँ के नाम" लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बीती दो सदी में मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिये प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किया है। इस वजह से पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग का संकट खड़ा हो गया है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि सदियों से भारत भूमि, नदियों, पर्वतों और वनों की रक्षा करता आया है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ काटना यानी जीवन के एक क्षण के काटने के समान है। अब जरूरत है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा रोपे और उसकी सुरक्षा का संकल्प लें।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रकृति ने हमें ईको सिस्टम दिया है, इसके संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। वृहद पौध-रोपण अभियान से इंदौर का ग्रीन कवर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पौध-रोपण से हरियाली के साथ भूमि के जल स्तर में वृद्धि होगी। मंत्री श्री वियजवर्गीय ने कहा कि जब हम धरती माँ से जीवन जीने के लिये कुछ पाते हैं, तो उसे लौटाने का दायित्व भी प्रत्येक व्यक्ति का है।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम अभियान" में इंदौर में 51 लाख पौध-रोपण किया जा रहा है। यह देश के लिये मिसाल बनेगा। इंदौर की पहचान क्लीन सिटी के रूप में देश में होती है। अब इंदौर को ग्रीन सिटी के रूप में भी पहचान दिलाई जायेगी। इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज के पौध-रोपण स्थल को स्व. माधवी राजे सिंधिया की याद में उपवन के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद श्री शंकर लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.