सिंगापुर गए बोर्ड परीक्षा के टॉपर देने वाले स्कूलों के प्राचार्य, लौटकर दूसरों को सिखाएंगे

Updated on 06-01-2025 12:05 PM

 भोपाल। स्टार्स परियोजना (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एण्ड रिजल्टस फार स्टेट्स प्रोजेक्ट) के तहत प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अफसरों का 68 सदस्यीय दल रविवार को सिंगापुर रवाना हो गया। इसमें उन स्कूलों के प्राचार्य भी शामिल हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड की पिछली परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया था। इसमें शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों और प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस दल को अपनी शुभकामना दी। राजधानी के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित समारोह को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश को शिक्षा के मामले में देश का एक माडल एजुकेशन स्टेट बनाना है। इसमें शिक्षकों की बड़ी अहम भूमिका है।

सिंगापुर भ्रमण के लिए चयनित शिक्षक इस अवसर को भलीभांति समझें, पढ़ाने की नई-नई तकनीकें सीखें और लौटकर प्रदेश के विद्यार्थियों को उन तकनीकों का लाभ दिलाएं।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विदेश यात्रा दल की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में लोक शिक्षण संचालनालय की प्रभारी आयुक्त मनीषा सेंतिया,राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह सहित स्कूल शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

विदेश यात्रा वाले शिक्षक बनेंगे मास्टर ट्रेनर

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा के लिए चयनित सभी शिक्षक हमारे प्रदेश के मास्टर ट्रेनर्स बनेंगे। हम इनकी विशेषज्ञताओं और विशेषताओं दोनों का भरपूर इस्तेमाल राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य के विकास में करेंगे। उन्होंने विदेश यात्रा पर जा रहे प्राचार्यो से कहा कि वे कम समय में ज्यादा सीखने का प्रयास करें, क्योंकि प्रदेश के विद्यार्थियों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में ही है।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डा. संजय गोयल ने प्रतिभागियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के उद्देश्यों और महत्व के बारे में बताकर इस परियोजना के लक्ष्यों को रेखांकित किया।

क्या है स्टार्स परियोजना

स्टार्स परियोजना विश्व बैंक की मदद से संचालित केंद्र सरकार का कार्यक्रम है। इस परियोजना में कुल छह राज्यों को शामिल किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश भी एक है। इसके तहत चयनित शिक्षकों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली, शिक्षा की गुणवत्ता और तकनीकी उन्नति देखने के लिए विदेश भेजा जाता है।

इस बार उन्हें प्रिंसिपल्स एकेडमी, सिंगापुर में चार दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी मूल्यांकन कार्यक्रम "पीसा-2024" के अनुसार विश्व में पहले स्थान पर है। पहला प्रशिक्षण दल छह से 12 जनवरी तक वहां रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.