निजी विद्यालय फीस स्ट्रक्चर बताने गंभीर नहीं:स्कूल शिक्षा विभाग ने 24 जून तक बढ़ाई पोर्टल पर फीस अपलोड करने की टाइम लिमिट

Updated on 08-06-2024 12:44 PM

निजी विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों से वसूली जाने वाली फीस के स्ट्रक्चर का ब्यौरा देने में आनाकानी की जा रही है। इसके साथ ही इसके लिए शासन से समय की भी मांग की जा रही है। इसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने 15 दिन का और समय स्कूल संचालकों को दिया है और 24 जून तक पोर्टल पर फीस स्ट्रक्चर और अन्य जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है। कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि अपने जिले और संभाग के निजी विद्यालयों से इसका पालन समय सीमा में कराएं।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसको लेकर पूर्व में जारी निर्देश में पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के लिए 8 जून का समय तय किया गया था। यह समय सीमा शनिवार को खत्म होने के पहले सात जून को स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी समय सीमा 24 जून करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2018 और नियम 2020 के प्रावधानों का पालन सख्ती से कराने को कहा है।

फर्जी व डुप्लीकेट पुस्तकों संबंधी अभियान पर कार्रवाई नहीं

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि फर्जी व डुप्लीकेट आईएसबीएन पाठ्यपुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। इसे ठीक करने के लिए तीस जून 2024 तक विशेष अभियान चलाकर जांच कराएं और चिन्हित करें कि कितने विद्यालयों द्वारा किन कारणों से इस तरह की गड़बड़ी की गई है? इस तरह की गड़बड़ी करने वाले प्रकाशक और बुक सेलर्स के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाए। इसकी जांच रिपोर्ट भी कलेक्टरों को देने के लिए कहा गया है। इसके विपरीत स्थिति यह है कि कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जिलों के कलेक्टर इस मामले में कार्रवाई करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की 11 निजी विद्यालयों पर 81.30 करोड़ की अतिरिक्त फीस वसूलने का खुलासा करने और 240 करोड़ की नियम विरुद्ध आय अर्जित करने का खुलासा करने के बाद शासन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा था लेकिन शिक्षा माफिया के सामने अधिकांश जिलों के कलेक्टरों ने घुटने टेक रखे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.