पीआरओ सुसाइड केस-माता-पिता दर्ज कराएंगे बयान:पूजा के पिता बोले- मेरी बेटी की हत्या हुई है, पति और सास दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

Updated on 12-07-2024 01:16 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ एवं असिस्टेंट डायरेक्टर जनसंपर्क पूजा थापक की खुदकुशी के मामले में पिता जीएन थापक ने कई आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पूजा दहेज प्रताड़ना से परेशान थी। पति नििखल दुबे और सास अक्सर पूजा से विवाद करते थे। निखिल अपनी सैलरी शराब में उड़ा देता था, घर का खर्च पूजा ही चलाती थी। उनका आरोप है कि मेरी बेटी की हत्या की गई है।

पूजा ने अपनी मां को फोन करके बोला था कि मैं मर रही हूं। मेरी पत्नी पूजा की सास को फोन करके आधा घंटे गिड़गिड़ाती रही है कि मेरी बेटी मर जाएगी, उसको बचा लो, लेकिन सास बोली कि वह ससुर की बात भी नहीं सुन रही है। हालांकि पूजा के माता-पिता के पुलिस में अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। वह शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएंगे। मामले की जांच एसीपी गोविंदपुरा दीपक नायक कर रहे हैं।

जीएन थापक ने बताया कि 8 जुलाई को ही पूजा बेंगलुरू से भोपाल लौटी थी। उन्होंने बताया कि मेरे छोटे बेटे की 26 नवंबर को शादी है। जिसकी खरीदारी चल रही है। 9 जुलाई को भी सुबह सास और पति निखिल दुबे ने उससे विवाद किया तो पूजा अपने डेढ़ साल के बेटे को घर में छोड़कर ग्वालियर जाने स्टेशन के लिए रवाना हो गईं थी।

सास ने उन्हें फोन करके बोला कि बेटे को साथ लेकर जाओ। पूजा वापस लौंटी तो उनके बीच दोबारा विवाद हुआ। सुबह करीब 10 बजे पूजा ने भाई को फोन लगाया और अपनी मां से बात की। मां को उसने बोला कि मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं, मरने जा रही हूं। मां ने तुरंत अपनी समधन (पूजा की सास) को फोन किया और बोली कि पूजा मरने की बात कर रही है। उसे बचा लो। मां आधा घंटे गिड़गिड़ाती रहीं। जब निखिल ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पूजा फंदे पर लटक चुकीं थी।

घर का खर्च भी मेरी बेटी ही चला रह थी, निखिल शराब में पूरी सैलरी उड़ा देता था
जीएन थापक ने बताया कि 2022 में बेटी की अरेंज मैरिज हुई थी। शादी में लाखों रुपए नगदी और जेवर दिए थे। निखिल शराब पीने का आदी है। वह अपनी पूरी सैलरी शराब में ही उड़ा देता है। बेटी इसका विरोध करती थी। घर का खर्च बेटी चला रही थी। शराब अधिक पीने के कारण निखिल को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। सास भी आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी।

पूजा इसकी शिकायत निखिल से करती तो वो भी बदसलूकी करता था। पूजा इस बात का जिक्र अकसर अपनी मां से बातचीत में करती थी। पूजा ने दिल्ली में रहकर यूपीपीएससी की तैयारी की थी। पूजा की इंदौर में पोस्टिंग होने के कारण उसे वहां फ्लैट दिलाया था। आधा पैसा मैंने दिया और बाकी फाइनेंस कराया था। लेकिन सितंबर 2023 में 22 लाख रुपए देकर लोन खत्म करा दिया था। इसके बाद भी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

जेवर भी नहीं पहनने देती थी...
थापक ने बताया कि जब मेरी बेटी प्रेग्नेंट थी तो सास घर की नौकरानी के पैर छूने के लिए कहती थी। इसके अलावा घर में कोई भी आता तो उसके पैर छूने को बोलती थी। प्रेग्नेंट होने के कारण उसे झुकने में दिक्कत होती थी। शादी में दिया पूरा जेवर पूजा की सास ने लाॅकर में रखवा दिए थे। मेरी पत्नी ने कुछ जेवर पूजा को दोबारा बनवाकर दिए थे, जिन्हें वह पहनती थी। पिता का आरोप है कि सास और पति के कारण ही पूजा की जान गई है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.