उपार्जन केंद्रों पर पसरी रहती है समस्याएं किसान होते हैं परेशान

Updated on 20-07-2023 12:35 PM
भोपाल । जिले में किसानों को उपार्जन केंद्रों पर फसलबेचने के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों हुई गेहूं खरीदी के दौरान उपार्जन केंद्रों पर तुलाई के समय किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।किसानों से ज्यादा मात्रा में गेहूं लिया गया है।हमने केंद्रों पर जाकर स्थिति देखी और किसानों की समस्याएं सुनी थी।इस वजह से केंद्रों पर धर्मकांटा लगवाया जाए।यह मुद्दा जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को उपायुक्त सहकारिता कार्यालय में आयोजित सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक में उठाया। सभापति विजिया राजोरिया की अध्यक्षता में समिति के सचिव छविकांत वाघमारे ने एजेंडा रखा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और भोपाल कोआपरेटिव बैंक के अधिकारी उपस्थति थे।


किसानों की कोई सुनने वाला नहीं, एक साल में दूसरी बैठक
सदस्य विजिया राजोरिया ने कहा कि किसानों की समस्याएं अधिक हैं, लेकिन सुनने और समाधान करने वाला कोई नहीं है। एक साल में दूसरी बार बैठक है। बैठक को नियमानुसार रखा जाए, ताकि किसानों की समस्याओं से सभी अवगत हो सकें। हाल ही में हुई समर्थन मूल्य खरीदी के दौरान केंद्रों पर गेहूं तुलाई से किसान असंतुष्ट हैं। केंद्रों पर उनके बैठने और पेयजल तक की व्यवस्था नहीं थी। धर्मकांटा लग जाए तो फसल से भरी ट्राली को तौला जा सके। इस पर उपायुक्त ने कहा कि आगामी समय में यह व्यवस्था की जाएगी।
जरूरतमंद किसानों को मिले खाद-बीज

बैठक में सदस्य गंगा मालवीय ने कहा कि किसानों के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि फसल ऋण वितरण, क्रेडिट कार्ड एवं खरीफ फसल 2023 के लिए खाद बीज का वितरण सही समय पर और जरूरतमंदों को किया जाए। वहीं उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने कहा कि बैंक की शाखा रातीबड़ में खोली जाए और एटीएम भी स्थापित कराया जाए, जिससे किसान सुविधानुसार अपनी फसल का भुगतान ले सकें। बैंक अधिकारी राकेश कुमार पांडे ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

- पिछली बैठक के कार्य विवरण के पालन प्रतिवेदन पर।

- वर्ष 2022 -23 में गेहूं उपार्जन पर।

- सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर।

- जिला उद्योग विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी पर।

- जिला खादी ग्राम उद्योग में संचालित योजनाओं पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.