सर्राठी जलाशय की समस्याओं का समाधान होगा-मंत्री श्री कावरे

Updated on 13-10-2021 05:55 PM

.प्र.शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जलसंसाधन विभाग रामकिशोरनानोकावरे ने 12 अक्टूबर 2021 को सर्राठी जलाशय के जीर्णोध्दार की मांग को लेकर पहुंचे किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सर्राठी जलाशय की समस्याओं का समाधान होगा।

श्रीमती मौसम बिसेन हरिनखेडे़ के नेतृत्व में सर्राठी जलाशय संघर्ष समिति के बेनर तले किसानों ने मंत्री श्री कावरे को आवेदन सौपकर सर्राठी जलाशय नहर प्रणाली के जीर्णोध्दार किए जाने की मांग की। किसानों की ओर से पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री डुलेन्द्र ठाकरे ने मंत्री श्री कावरे को अवगत कराया कि सर्राठी जलाषय का निर्माण वर्ष 1912 से 1923 के मध्य किया गया था। रकबे में लगातार वृद्धि हुई परन्तु सिचांई के रकबे में उतनी वृद्धि नहीं हुई। नहर प्रणाली लगभग 100 वर्ष पुरानी है, जिसके कारण जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। .आर.एम योजना के तहत जीर्णोध्दार किया जाय।


मंत्री श्री कावरे ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तलब किया और अधीक्षण यंत्री युवराज वारके एवं कार्यपालन यंत्री वाय.एस.ठाकुर से इस संबंध में चर्चा की। मंत्री श्री कावरे ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशकर बिसेन ने भी सर्राठी जलाशय के सबंधं में चर्चा की थी। गौरी भाऊ के निर्देशों का पालन होगा और जीरो से टेल तक पानी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। सर्राठी जलाशय की 16 कि.मी. नहर की विशेष मरम्मत होगी।

विभाग का सूचकांक 8 हजार करोड़ का है। प्रस्तावित काम लगभग 15 हजार करोड़ के होने के कारण हम बडे कार्यो को पार्ट पार्ट में कर रहे है। विशेष मरम्मत के बजट का उपयोग किया जायेगा। मंत्री श्री कावरे ने कहा कि मैं स्वयं गौरीशकर बिसेन एवं श्रीमती मौसम बिसेन हरिनखेडे़ तथा अधिकारियों के साथ सर्राठी नहर स्थल का निरीक्षण करू़गा एवं समस्या के स्थाई समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.