प्रक्रिया में सुधार उत्कृष्ट परिणाम की पहली सीढ़ी - संचालक धनराजू एस

Updated on 23-12-2023 12:44 PM

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत सीएम राइज़ शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रम के माध्यम से सेवाकालीन शिक्षण प्रशिक्षण (शिक्षकों के व्यावसायिक उन्नयन के लिए) के लिए माध्यमिक शिक्षकों के लिए सामान्य शिक्षण शास्त्र और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केन्द्रित मास्टर ट्रेनर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण के अंतिम दिवस पर सभी शिक्षकों को राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने कहा कि यह प्रशिक्षण नवीन नहीं है, यह केवल उन सभी गतिविधियों का एक व्यवस्थित और उत्कृष्ट ढांचा है, जो आप सभी अपनी कक्षाओं में वर्षों से करते आ रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न दिवसों पर राज्य शिक्षा केंद्र के शिक्षक प्रशिक्षण कक्ष के नियंत्रक सुबोध सक्सेना द्वारा शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 320 मास्टर ट्रेनर्स को स्टेट रिसोर्स ग्रुप ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले मास्टर ट्रेनर्स को 18 से 22 दिसम्बर तक राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, और पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में प्रशिक्षित किया गया।

शिक्षक प्रशिक्षण में सहयोगी संस्था पीपल के सहयोग से 18 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित इन प्रशिक्षणों के द्वारा लगभग 1500 मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से प्रदेश में लगभग 80,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे यह मास्टर ट्रेनर्स ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रदेश भर में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस पूरे आयोजन में राज्य शिक्षा केंद्र से श्रीमती माधवी मल्होत्रा एवं श्रीमती मंगला सहित पीपल संस्था का विशेष सहयोग रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.