अंकसूची व डिग्री वितरण की कार्रवाई त्वरित गति से करें, दीक्षा समारोहों का आयोजन भी जल्द हो- राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Updated on 15-06-2024 02:09 PM
भोपाल। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने पर अंकसूची और डिग्री के वितरण कार्य तेज़ी से करें। अगले एक माह में डिग्रियों का वितरण सुनिश्चित करें, वितरण की स्थिति लंबित नहीं रहे। डिजि लॉकर में भी अंकसूचियां एवं डिग्री तत्काल अपलोड करें। इससे विद्यार्थियों को आगामी प्रवेश या प्लेसमेंट आदि में दिक्कत नहीं होगी। यह निर्देश राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की बैठक में शुक्रवार को दिए।

हर साल हों दीक्षा समारोह

राज्यपाल ने कहा कि कहा कि विश्वविद्यालयों के दीक्षा समारोहों का आयोजन लंबित नहीं रखे। समयसीमा में प्रति वर्ष दीक्षा समारोह का आयोजन करें। इस वर्ष आयोजित होने वाले समारोह के साथ ही पूर्व के लंबित समारोह का भी आयोजन करें। सभी विश्वविद्यालय अकादमिक कैलेंडर के अनुसार प्रवेश और परीक्षाओं का आयोजन करें। परीक्षा परिणाम अनिवार्यत: समय पर जारी होने चाहिए।

शिकायतों का हो त्वरित निवारण

राज्यपाल ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों द्वारा की गई शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर आवश्यकता अनुसार जरूरी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिका की जांच और परिणामों की पवित्रता दूषित नहीं होनी चाहिए। कुलगुरु शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन करें। प्रशासनिक सुलभता के लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जाए। विद्यार्थियों के लिए ई-लाइबेरी की व्यवस्था को प्रभावी बनाए और छात्र-छात्राओं को उसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता और राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता सहित विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, कुलसचिव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

शैक्षणिक गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को प्राप्त करने का प्रयास करें

राज्यपाल ने कहा कि सभी शासकीय विश्वविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को प्राप्त करने का निरंतर प्रयास करें। ऐसे विश्वविद्यालय जहां आगामी दिनों में नैक द्वारा परीक्षण किया जाना है, वे तैयारी पुख्ता रखें। विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता में उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिन विश्वविद्यालय ने अभी तक नैक ग्रेडिंग के लिए नियमानुसार आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित प्रक्रिया और तैयारियों को समयसीमा में पूर्ण कर अग्रिम कार्रवाई करें।

भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी किताबें उपलब्ध कराएं

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में "भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय से जुड़ी किताबें उपलब्ध हों। सभी कुलगुरु समयसीमा में किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रतिष्ठित लेखकों और जरूरी अध्ययन सामग्री के लिए उच्च शिक्षा विभाग से समन्वय कर कार्रवाई करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.