फैसला बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू, फिजूलखर्ची रोकने का अभियान शुरू करेगी सिंधी पंचायत

Updated on 01-08-2023 12:19 PM
भोपाल । पूज्य सिंधी पंचायत ने सामाजिक बुराइयां रोकने एवं सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से फैसला बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायत ने वरिष्ठ समाजसेवी राज मनवानी को बोर्ड का संयोजक बनाने की घोषणा की है। बोर्ड में युवाओं को भी जगह दी जाएगी।

फैसला बोर्ड के गठन का मसला लंबे समय से टल रहा था। सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद तय किया कि इस बार बोर्ड में 11 के बजाय 25 सदस्य शामिल किए जाएंगे। युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। पारिवारिक विवाद हल करने का काम पहले की तरह बुजुर्ग करेंगे। मांगलिक अवसरों पर फिजूलखर्ची रोकने का काम युवाओं के सहयेाग से किया जाएगा। पंचायत के महासचिव माधू चांदवानी ने बताया कि पिछले कुछ समय से विवाह एवं सगाई के दौरान बड़े परिवार भव्य आयोजन करने लगे हैं। इनकी देखादेखी में मध्यम वर्ग भी बड़े कार्यक्रम कर रहा है। शोक सभा में ही स्वल्पाहार की व्यवस्था भी जाने लगी है। इसे रोकने का प्रयास किया जाएगा।

परिवार न टूटे, इसके प्रयास भी

चांदवानी के अनुसार पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव एवं इंटरनेट मीडिया की लत लगने के कारण विवाद के बाद ही आपसी विवाद शुरू हो रहे हैं। मामूली बाद परिवार टूटने तक पहुंच रही है। इसे रोकने के लिए पंचायत का फैसला बोर्ड लगातार प्रयास कर रहा है। पंचायत का प्रयास होगा कि सामाजिक विवादों का निपटारा आपसी सहमति से ही किया जाएगा। बोर्ड के बुजुर्ग सदस्य ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करेंगे। पंचायत ने हीरो ज्ञानचंदानी को संरक्षक एवं नरेश तोलानी को मुख्य सलाहकार बनाया है। 25 सदस्यों वाले बोर्ड की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.