यूनियन कार्बाइड के 337 टन जहरीले कचरे को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू

Updated on 30-12-2024 12:52 PM
भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में मौजूद 337 टन जहरीले कचरे को नष्ट करने की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। इसके पहले चरण में धार जिले के पीथमपुर इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट (रामकी) कंपनी के कर्मचारियों ने कचरे की पैकिंग शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से किट पहनी हुई है।

यह कचरा एयरटाइट बैग में रखकर 12 कंटेनरों में भरा जाएगा। ये कंटेनर विशेष रूप से यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से बनाए जाने वाले ग्रीन कारीडोर के जरिए भोपाल से 250 किलोमीटर दूर पीथमपुर ले जाए जाएंगे। पीथमपुर में कचरे का निष्पादन किया जाएगा। यह पूरा काम केंद्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है।

फैक्ट्री परिसर में की व्यवस्था

जहरीले कचरे को पीथमपुर ले जाने की तैयारियों के तहत शनिवार रात को रामकी कंपनी के अधिकारियों की टीम पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों के साथ फैक्ट्री पहुंची थी। आधी रात को फैक्ट्री परिसर में जनरेटर और टेंट जैसी व्यवस्था कर ली गई थी।

बड़े पेड़ों की छटाई भी की गई

रविवार सुबह से नगर निगम के अमले द्वारा फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया था। कंटेनरों को फैक्ट्री से बाहर निकालने के लिए रास्ते में आ रहे बड़े-बड़े पेड़ों की छटाई भी की गई। मुख्य द्वार पर चौकी बनाकर पुलिस टीम लगा दी गई है। फैक्ट्री में सभी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। फैक्ट्री परिसर की दीवार जहां टूटी है, वहां बेरिकेड्स लगा दिए गए।

बता दें कि हाईकोर्ट ने तीन दिसंबर को एक महीने के भीतर कचरे को निष्पादित करने का आदेश दिया था। यह प्रक्रिया उसी के पालन में हो रही है। भोपाल गैस त्रासदी राहत-पुनर्वास विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में तीन जनवरी को कचरे के निष्पादन की जानकारी देनी है तो दो जनवरी तक कचरा कंपनी तक पहुंचा दिया जाएगा।

संचालक सिंह ने बताया कि सन् 2015 में 10 टन कचरे को जलाने का ट्रायल हो चुका है। इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की गई थी। इसके बाद ही यह प्रक्रिया शुरू की गई है। पीथमपुर में इसके लिए अलग से लैंडफिल साइड का निर्माण किया गया है। कंपनी द्वारा सुरक्षित निष्पादन किया जाएगा, इससे किसी तरह की कोई समस्या लोगों व पर्यावरण को नहीं होगी।

जहरीला हो गया है पानी, संसद में उठा मुद्दा

कीटनाशक बनाने वाले यूनियन कार्बाइड का कचरा 40 साल से बंद फैक्ट्री के परिसर में डंप है। इसका बड़ा हिस्सा तालाब में डंप किया गया था। इसकी वजह से छह किलोमीटर के दायरे में भूमिगत जल दूषित हो गया था। वहां की मिट्टी में भी भारी और खतरनाक धातुओं की अधिकता हो गई थी।

गैस प्रभावितों के संगठन इस कचरे को हटाने के लिए वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं। जहरीले कचरे को नष्ट करने के लिए पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने 121 करोड़ रुपये जारी किए थे। तकनीकी वजहों से सरकार काम शुरू नहीं करा पाई। इसी बीच भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने लोकसभा के शून्य काल में जहरीले कचरे का मुद्दा उठाया। इसके बाद से सरकार कुछ हरकत में आई।

पीथमपुर में कचरा निष्पादन के विरोध में उतरे लोग, प्रदर्शन किया

भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को पीथमपुर में लाकर निष्पादित करने की प्रक्रिया के बीच यहां विरोध किया जाने लगा है। पीथमपुर के लोगों ने सड़क पर उतरकर यहां कचरे के निष्पादन न करने की मांग उठाई। कहा कि इससे पीथमपुर के स्थानीय लोगों को खतरा हो सकता है।

रविवार को जागरूकजनों, रहवासी और स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। लोग सड़क घेरकर बैठ गए। पुलिस ने समझाकर उन्हें उठाया। रैली में प्रदर्शनकारी हाथ में काली पट्टी बांधकर, 'पीथमपुर को भोपाल नहीं बनने देंगे' और यूनियन कार्बाइड के भोपाल में हुए हादसे की तस्वीरें वाली तख्तियां लेकर लोग साथ चल रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.