बैरागढ़ में साई संजय मसंद के सम्मान में निकाली शोभायात्रा, जनेऊ संस्कार कल

Updated on 01-06-2024 11:43 AM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सिंधी समाज के बालकों को जनेऊ पहनाने के उद्देश्य से सुखझील दरबार सेवा ट्रस्ट की ओर से इस बार भी सामूहिक जनेऊ संस्कार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 02 जून, रविवार को प्रमुख धार्मिक गुरु साई संजय मसंद एवं गुरुमाता अनुपमा मसंद के सान्निध्य में होगा। इस आयोजन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को दोनों अहमदाबाद से संत हिरदाराम नगर पहुंचे। इस अवसर पर साई एवं गुरुमाता के सम्मान में साधकों ने बैरागढ़ में शोभायात्रा निकाली। गुलाबी वस्त्र पहने महिला व पुरुष साधकों ने साई के जयकारे लगाते हुए नगर की परिक्रमा की। कपड़ा व्यापारी संघ एवं हेप्पी सेवा ग्रुप सहित अनेक संस्थाओं ने शोभयात्रा का स्वागत किया।

झूलेलाल मंदिर में हुआ समापन

शोभयात्रा का समापन झूलेलाल मंदिर पहुंचकर हुआ। यहां बहिराणा पूजन एवं भजन हुए। एक जून को नामदान कार्यक्रम किया जा रहा है। दो जून को सिंधी समाज के 51 बालकों के उपनयन संस्कार की रस्म अदा की जाएगी। प्रमुख ज्योर्तिविद् पं. जय कुमार शर्मा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह रस्म अदा कराएंगे।

दो दशक से चल रही परंपरा

बैरागढ़ में सामूहिक जनेऊ संस्कार सम्मेलन की शुरूआत दो दशक पहले भारतीय सिंधु सभा ने थी। पहले ग्राम बेहटा स्थित टेंऊराम आश्रम में हर वर्ष सम्मेलन होता था। सिंधी समाज के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को इस आयोजन का इंतजार रहता है। सिंधु सभा इस आयोजन के दौरान बालकों कें स्वजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.