सेना को समर्पित कार्यक्रम: कारगिल के शहीदों और सैनिकों को समर्पित भव्य आयोजन

Updated on 28-07-2025 10:58 AM

इंदौर: कारगिल युद्ध की अमर गाथा और शहीदों के बलिदान को नमन करने के लिए इंदौर ने रविवार शाम एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। जंजीरवाला स्क्वायर स्थित बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स देशभक्ति की भावना से गूंज उठाजब ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक से प्रस्तुत नाट्य मंचनलोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बच्चों के संस्कृत नृत्यों ने दर्शकों को भारतीय वीरता और संस्कृति की जीवंत झलक दी।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संदीप जुल्का और उनकी टीम हेल्थ केयर सोल्जर्स’ द्वारा किया गयाजिसका निर्देशन श्री जीतू ने संभाला। मंचन ने केवल कारगिल युद्ध की स्मृतियों को जीवंत नहीं कियाबल्कि भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता, ‘मेक इन इंडिया’ की भावनाऔर स्वदेशी तकनीकी शक्तिब्रह्मोस मिसाइल, S-400 और आकाश प्रणालियों जैसी उपलब्धियों को भी उजागर कियाजिसने वैश्विक स्तर पर भारत की सुरक्षा क्षमता को नई पहचान दिलाई।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक गीतों पर आधारित नृत्य और विभिन्न प्रांतों की लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे देश की विविधता और एकता को प्रदर्शित किया। यह प्रस्तुतियाँ शहीदों के बलिदान और सैनिकों की वीरता के संदेश को भावनात्मक रूप से जोड़ती रहींजिससे दर्शकों की आँखें नम और दिल गर्व से भर उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एयर मार्शल हर्षिश मसंद जी ने कहा, “मैंने भी अपनी शुरुआत कैडेट कोर से की थीऔर यही प्रशिक्षण देश के प्रति जुनून और जज़्बा जगाने की नींव रखता है। डॉ. संदीप जुल्का और उनकी पूरी टीम का स्वागत करता हूँजो इस तरह के आयोजनों से बच्चों और युवाओं में नई ऊर्जा और जोश भर रहे हैं। आज के दौर में ऐसे प्रयास न केवल प्रेरणा देते हैंबल्कि आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करते हैं। यही युवा कल इस देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

डॉ. संदीप जुल्का ने कहा, “कारगिल विजय दिवस केवल स्मरण का दिन नहींबल्कि देश की सेना और सुरक्षा बलों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। हर साल सेना के अधिकारीबीएसएफ जवानआर्मी पर्सनल और शहर के बच्चे इस आयोजन में शामिल होते हैंजो इसे और विशेष बना देते हैं। यह आयोजन हमारे लिए महायज्ञ में दी गई एक छोटी-सी आहुति जैसा हैहम सैनिकों का उत्साह बढ़ाकर और उनका सम्मान कर गर्व का अनुभव करते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्ची देशभक्ति केवल शब्दों में नहींबल्कि कर्म और सम्मान में है।

इस आयोजन में एयर मार्शल हर्षिश मसंद (VRC, VM), मेजर जनरल (डॉ.) राजेश छाबा (सेना मेडल), IG आलोक कुमार सिंह (President & CM Medal, Bar) और ब्रिगेडियर संजीव कुमार (ग्रुप कमांडर, NCC, इंदौर) जैसे विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। वीर नारियाँबीएसएफ जवान, NCC कैडेट्स और शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों सिक्का स्कूलमार्थोमा स्कूलडीपीएसमिलेनियम स्कूलहोलकर साइंस कॉलेजएक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट और माँ उमिया महाविद्यालय — के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने इस शाम को और यादगार बना दिया।

समारोह में शक्ति पम्पस की ओर से वीर नारियों का विशेष सम्मान किया गयाजबकि एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ने सेवानिवृत्त सैनिकों को कृतज्ञता स्वरूप भेंट प्रदान की। देशभक्ति गीतोंसंस्कृत नृत्योंलोक संस्कृति और नाट्य मंचन ने मिलकर कारगिल युद्ध की गौरवशाली गाथा को सजीव कर दिया।

पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहींबल्कि शहीदों और सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना रहा। ऑपरेशन सिंदूर’ इस बात का संदेश भी देता है कि भारत की सच्ची शक्ति केवल हथियारों में नहींबल्कि आत्मनिर्भरतासंस्कृति और एकता की भावना में निहित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.