सभामंडप में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक, सवारी में मुखौटे, डीजे प्रतिबंधित

Updated on 01-08-2023 12:44 PM

उज्जैन । श्रावण-भादौ मास में सोमवार को निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में व्यवस्थाओं के निर्धारण के लिए रविवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें सर्वानुमति से पूजन के समय सभामंडप में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोकने तथा सवारी में भजन मंडलों द्वारा ठेले पर भगवान के मुखौटे रखकर निकलाने तथा डीजे प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। बता दें पिछली तीन सवारियों में सभामंडप में जमकर धक्का मुक्की हुई थी। नईदुनिया ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंदिर समिति ने व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जनअभियान परिषद के उपाध्य विभाष उपाध्याय, महापौर मुकेश टटवाल, महंत विनीतगिरी महाराज, प्रशासक संदीप कुमार सोनी, एसपी सचिन शर्मा, समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राजेंद्र शर्मा गुरुजी, पूर्व समिति सदस्य पं.महेश पुजारी सहित अन्य अधिकारी व पुजारी पुरोहित मौजूद थे।

बैठक में यह निर्णय खास

-सभामंडप में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित ना हो।

-भजन मंडलियों के सदस्यों की संख्या सीमित की जाए।

-पालकी समय पर मंदिर पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।

-सवारी में मुखौटे, ठेले, डीजे, फोटो, भजन मंडली के नाम व भगवान के बैनर प्रतिबंधित रहेंगे

-भगवान का स्वरूप धारण करके सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लोगों के साथ फोटो खिंचवाने पर प्रतिबंध रहेगा।

-सवारी मार्ग पर केवल देवस्थानों पर ही पालकी पूजन के लिए रोकी जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी को भी पूजन की अनुमति नहीं रहेगी।

-भगवान की पालकी के पास दीपक, कपूर, धूपबत्ती आदि जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

-भगवान की पालकी पर नारियल, सिक्के, इत्र, फल आदि पूजन सामग्री फेंकने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

-भक्त सवारी निकलने के बाद ही प्रसाद वितरण कर सकेंगे। सवारी की उल्टी दिशा में चलने पर भी रोक रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.