'कमाल का भोपाल' अभियान का हर मंच पर प्रमोशन:क्रेडाई ने मुख्य सचिव को सौंपी रिपोर्ट

Updated on 02-02-2025 12:51 PM

भोपाल को लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म और स्मार्ट इंडस्ट्रीज का केंद्र बनाने के उद्देश्य से क्रेडाई भोपाल ने 'कमाल का भोपाल' इंसेप्शन रिपोर्ट तैयार की है। शनिवार को रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग जैन को सौंपी गई। मुख्य सचिव जैन ने रिपोर्ट को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की। साथ ही इसे आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रमोट करने की बात कहीं।

बैठक में क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक के नेतृत्व में सचिव सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष और आर्किटेक्ट विपिन चौहान, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष विपिन गोयल शामिल हुए। मुख्य सचिव जैन ने अध्यक्ष मीक के प्रयास और सुझावों की सराहना की। कहा कि भोपाल का समग्र विकास पूरे राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए। मीक ने राजधानी के प्रागैतिहासिक ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए समरांगण सूत्रधार और अन्य प्रमाणिक ग्रंथ व किताबें भेंट की। जिस पर मुख्य सचिव जैन ने विशेष रुचि दिखाई और कहा कि, प्रधानमंत्री के ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट प्रवास के दौरान भोपाल की इन विशेषताओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने ही तैयार कराई रिपोर्ट बता दें कि मुख्य सचिव जैन ने क्रेडाई के प्रस्ताव पर राजधानी भोपाल के समग्र विकास पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश मीक को दिए थे। शहरी उत्कृष्टता पर काम कर रहे मीक पिछले दशक से भोपाल का गौरव स्थापित करने के इस अभियान को सफल बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह व्यक्तिगत रूप से भी उनके शोधपूर्ण प्रयासों की सफलता है।

मीटिंग में यह पहल...

'कमाल का भोपाल' को आधिकारिक समर्थन

मुख्य सचिव ने इस अभियान को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 और अन्य महत्वपूर्ण मंचों पर प्रमोट करने की सहमति दी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्रेडाई भोपाल के साथ बैठक कर जीआईएस और भोपाल के विकास की रणनीति और लॉन्ग-टर्म प्लान तैयार करें।

लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास को बढ़ावा

भोपाल को लॉजिस्टिक्स केपिटल बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रेटर भोपाल क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं को बल देने पर सहमति दी गई। ई-कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मास्युटिकल्स, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रो-प्रोसेसिंग, आईटी, आईओटी और स्मार्ट इंडस्ट्रीज को प्राथमिकता दी गई है।

पर्यटन और मेडिकल टूरिज्म को नया आयाम

भोपाल को पर्यटन, मेडिकल टूरिज्म, वेलनेस सेंटर और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की सहमति दी गई। संबंधित विभागों के साथ अध्ययन और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। भोपाल के ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने की योजना भी बनाई गई है।

भोपाल की सकारात्मक ब्रांडिंग और छवि सुधार

भोपाल की गौरवशाली छवि विकास के लिए सरकार और क्रेडाई संयुक्त प्रयास करेंगे। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में भोपाल के प्रमुख प्रोजेक्ट्स को शोकेस किया जाएगा। स्थानीय व्यवसायों को बड़े निवेशकों से जोड़ने और साझेदारी के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास होंगे।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और सुधारात्मक कदम

अनुमतियों की संख्या को राष्ट्रीय औसत से कम किया जाएगा। ताकि व्यापार और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो। क्रेडाई विस्तृत रिपोर्ट में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष सुझाव प्रस्तुत करेगी। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को अर्थव्यवस्था और रोजगार का प्रमुख स्रोत मानते हुए प्राथमिकता दी जाएगी।

जीआईएस में सक्रिय सहभागिता

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में क्रेडाई भोपाल के प्रस्तावों को शामिल करने की सहमति। हाउसिंग, होटल, कॉलेज, हॉस्पिटल और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को भोपाल के आइकोनिक प्रोजेक्ट्स के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य सचिव जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोपाल के व्यापारिक संगठनों और नागरिकों की ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.