कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा कायाकल्प योजना में राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव

Updated on 31-08-2023 01:26 PM

भोपाल । वर्षा से खराब हुई भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के 413 नगरीय निकायों की सड़कों को सुधारने के लिए सरकार 1200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कायाकल्प योजना के अंतर्गत राशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। विभागीय सर्वे के अनुसार 1700 किमी की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद हैं। इनके अंतर्गत 23,559 किमी पक्की सड़कें आती हैं। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्टेट क्वालिटी मानिटर नियुक्त किए जाएंगे। काम प्रारंभ होने के पहले और बाद की फोटो ली जाएगी। संभागवार मोबाइल टेस्ट लैब की स्थापना होगी और अभियंताओं की कार्यवार नामजद जिम्मेदारी निर्धारित होगी।

बैठक में इसके अलावा आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की निजी स्थापना में लवीना फूलवानी की संविदा नियुक्ति, रीवा जवा तहसील को अनुविभाग का दर्जा देने, भारतीय जनता पार्टी मंडल अशोक नगर को कार्यालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन, मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन, कपास पर मंडी शुल्क कम करने, खेलो एमपी यूथ गेम्स सहित अन्य विषयों पर निर्णय लिया जाएगा।

भोपाल में बनेगा तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से नया बाइपास भोपाल में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए सरकार तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से नया बाइपास बनाएगी। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा।

इसमें एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लाइओवर और 15 अंडरपास बनेंगे। इस बाइपास के बनने से जबलपुर या नर्मदापुरम से आने वाले लोगों को इंदौर जाने के लिए लगभग 25 किमी कम दूरी तय करनी होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भोपाल का नया बाइपास 40.90 किमी का रहेगा।

चार लेन के इस बाइपास के साथ दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। परियोजना लागत की चार प्रतिशत राशि पांच किस्तों में तो शेष राशि 15 वर्षों में किस्तों में दी जाएगी। इस बाइपास के बनने से वाहन भोपाल शहर में नहीं आएंगे। मंडीदीप से कोलार, रातीबड़, फंदा होते हुए देवास-इंदौर मार्ग पर आ जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.