करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, लगा जाम

Updated on 07-12-2023 12:19 PM

भोपाल। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में मंगलवार को हुई हत्या के विरोध में राजपूत बुधवार को सड़कों पर उतर आए। प्रदेश भर में राजपूत भड़क गए। विरोध प्रदर्शन किए। राजधानी भोपाल में एमपी नगर, ज्योति टाकीज चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष करणी सेना के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी करते हुए हत्यारों का एनकांउटर की मांग करते रहे।

सड़क पर दिया धरना

सुबह 11 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इससे चौराहे के चारों तरफ मार्गों पर जाम लग गया। चेतक ब्रिज, अन्ना नगर मार्ग, आइएसबीटी, बोर्ड आफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-एक व दो सहित रचना नगर रेलवे अंडर ब्रिज तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से हट जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस अधिकारी आधे घंटे तक करणी सेना के पदाधिकारियों को समझाते रहे। इसके बाद कहीं जाकर सिटी बसों में बैठे यात्रियों की परेशानी के देखते हुए बसों को निकलने दिया। जैसे ही अन्य वाहन जाने लगे तो करणी सेना के कार्यकर्ता भड़क गए और सड़क पर लेट गए। इससे दो व चार पहिया सैकड़ों वाहन चालक जाम फंसे रहे। इस बीच पुलिस व करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

जलाए टायर

नाराज करणी सेना कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गाड़ियों के टायर भी जलाए। कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ी के पुराने टायर साथ में लाए हुए थे। कार्यकर्ता चिल्ला-चिल्ला कर एक ही बात कह रहे थे। हत्या करने वालों का एनकाउंटर किया जाए। समझाने पर करणी सेना के कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने सड़क से जबरन उठाकर गिरफ्तार कर लिया।

ढाई घंटे बाद हटा जाम

लोगों को ढाई घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकी। करणी सेना के भोपाल महानगर के अध्यक्ष कृष्णा बुंदेला ने बताया बुधवार को हत्या के विरोध में राजपूतों ने राजस्थान बंद कराया। यदि हत्या करने वाले दोनों युवकों का एनकांउटर नहीं किया गया तो मप्र बंद कराएंगे। चुनाव के समय बंदूक, रिवाल्वर संबंधित थाने में जमा कराई गई थीं। फिर कहां से युवकों के पास रिवाल्वर आ गई, इसकी जांच की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.