शाह के अंबेडकर पर दिए बयान का एमपी में विरोध:कांग्रेस नेता मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

Updated on 19-12-2024 02:16 PM

"भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा" पर संसद में बुधवार को चर्चा चल रही थी। इसी दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषण के दौरान डॉ बीआर आंबेडकर की विरासत पर बोल रहे थे। शाह ने कहा कहा कि

QuoteImage

'आजकल अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन बन गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, आंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।"

QuoteImage

अमित शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस सहित तमाम विरोधी दलों ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से उनका इस्तीफा लेने की मांग कर दी। हालांकि, शाह ने आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उनका बयान गलत तरीके से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

एमपी में विरोध अमित शाह के बयान के विरोध में बुधवार को एमपी विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। इस पर बीजेपी की ओर से विधानसभा में कहा गया कि जो व्यक्ति सदन का सदस्य नहीं हैं उनका उल्लेख नहीं किया जा सकता। इसके बाद दोनों दलों के बीच खूब नारेबाजी हुई। हालांकि, स्पीकर ने उसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया।

​​​​​​​मप्र भर में विरोध प्रदर्शन अमित शाह के बयान पर आज भोपाल सहित पूरे एमपी में कांग्रेस और अलग-अलग संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.