ढाई दिन में बिजली कनेक्शन देना सराहनीय : प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री दुबे

Updated on 19-12-2023 11:52 AM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यक्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं को ढाई दिन में नये बिजली कनेक्शन दिये जा रहे हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पूरे देश में घरेलू कनेक्शन देने में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। कंपनी कार्यक्षेत्र का बैतूल जिला प्रदेश का ऐसा पहला जिला है जहॉं ढ़ाई दिन से भी कम समय में घरेलू उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन दिये जा रहे हैं। बिलिंग की शिकायतों का निराकरण नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिशीघ्र किया जाए। यह बात आज यहॉ गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय के सभागार में प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों की विद्युत वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव श्री दुबे ने निर्देशित किया कि बिजली चोरी बहुल क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा बकाया राशि की वसूली सघनता से की जाए ताकि आगे आने वाले तीन माहों में सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (एटीएण्डसी) को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके। उन्होंने खराब तथा जले मीटरों को बदलने के लिए एक अभियान चलाने की जरूरत बताई और निम्नदाब के गैर घरेलू तथा औद्योगिक पॉवर श्रेणी के खराब तथा जले मीटरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में बिलिंग दक्षता शत-प्रतिशत होना चाहिए और प्रत्येक यूनिट का मूल्य वसूला जाना चाहिए। उन्होंने राजस्व संग्रहण दक्षता बढ़ाने के भी निर्देश दिये।

प्रमुख सचिव ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ने के प्रकरणों में डिजिटल पंचनामे बनाये जाएं और बिलिंग रियल टाईम आधार पर की जाए। उन्होंने कहा कि वितरण ट्रांसफार्मर की असफलता दर को कम किया जाए। 11 के.व्ही. एवं 33 के.व्ही. के ऐसे फीडर जहॉ ट्रिपिंग अधिक हो रही है उनकी मासिक आधार पर समीक्षा कर रखरखाव के कार्य को प्रभावी ढंग से किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.