जनसुनवाई:कोर्ट में चल रहा केस... फिर भी फर्जी रजिस्ट्री कर बेच दिया प्लॉट

Updated on 21-05-2025 12:31 PM

कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में मंगलवार को 132 आवेदन पहुंचे। अधिकतर लोग ऐसे थे, जो पिछले कई महीनों से सिर्फ जनसुनवाई का चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना था कि वे चार से पांच बार जनसुनवाई में आ चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

अशोका गार्डन स्थित नवाब कॉलोनी के रहने वाले हफीज खान ने बताया कि 1998 में नवाब कॉलोनी में उनकी मां ने एक प्लॉट नवाब खान से खरीदा था, जिसका अनुबंध हुआ था। लेकिन नवाब खान ने धोखे से उनकी मां के नाम रजिस्ट्री नहीं करते हुए किसी अन्य व्यक्ति, पुरुषोत्तम अग्रवाल, को बेच दिया और रजिस्ट्री करवा दी।

मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच 2024 में बदमाश फहीम बम ने कोर्ट में मामला चलते हुए ही फर्जी रजिस्ट्री किसी अकरम शेख के नाम कर दी और प्लॉट में तोड़-फोड़ करने लगे। इसका विरोध करने जब उनका बेटा आजम हफीज पहुंचा, तो बदमाशों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में आजम हफीज का बायां हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। हफीज खान का कहना है कि शासन रजिस्ट्री की ठीक से जांच कराए। उनके परिवार को जान का खतरा है, इसलिए पुलिस सुरक्षा दी जाए।

कॉलेज ने नहीं भरा एग्जाम फॉर्म मिलेनियम कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पढ़ने वाले तीन छात्र जनसुनवाई में पहुंचे। उनका कहना था कि वे आधी फीस जमा करने में असफल रहे। इसके चलते कॉलेज ने उनका एग्जाम फॉर्म ही नहीं भरा। पूरी फीस जमा नहीं होने के कारण उनका एक साल बर्बाद हो गया। मंगलवार को उनका पहला एग्जाम था, लेकिन फॉर्म नहीं भरा होने के कारण वे एग्जाम में बैठ ही नहीं पाए।

स्कूल के रास्ते में मकान निर्माण रातीबढ़ के पास स्थित समसगढ़ के रहने वाले विनोद मालवीय का कहना है कि खसरा नंबर 58 राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के तौर पर दर्ज है। लेकिन प्रकाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली राशि का इस्तेमाल करते हुए मकान बनाना शुरू कर दिया है। इसी जमीन से होकर गांव का रास्ता जाता है और शिक्षा गारंटी स्कूल का रास्ता भी यहीं से है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.