भोपाल में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में भड़का जनाक्रोश, महिलाओं का प्रभावी विरोध प्रदर्शन
Updated on
03-05-2025 01:55 PM
भोपाल। हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के राजफाश के बाद भोपाल में शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों का गुस्सा सड़कों- चौराहों पर तख्तियां ली हुई युवतियों और महिलाओं के रूप में नजर आया। शहर की बेटियों, छात्राओं और महिलाओं ने 25 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ प्रदर्शन किया। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हर स्थान पर अच्छी भीड़ जुटी। प्रदर्शनकारी आरोपितों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए नारे लगा रही थीं
नादरा बस स्टैंड पर लव जिहाद के आरोपितों के पुतलों को प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर लटकाया गया था। महिलाओं और युवतियों में भारी आक्रोश देखा गया।
10 नंबर मार्केट सहित कुछ स्थानों पर प्रदर्शन के बाद उपस्थित लोगों को लव जिहाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस बीच, पूछताछ में यह भी पता चला है कि गिरोह शातिर ढंग से वारदात को अंजाम दे रहा था।
आरोपित साहिल और फरहान के झांसे में आई कई पीड़िताओं ने पुलिस को बताया है कि अशोका गार्डन क्षेत्र में डांस स्टूडियो चलाने वाला साहिल खान इसकी आड़ में देह व्यापार करा रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल करीब दो साल से डांस क्लास संचालित कर रहा था।
वहां आने वाली युवतियों को वह रुपयों का लालच देकर या फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के ढकेलता था
आरोपित डांस क्लास में आने वाली हिंदू युवतियों की दोस्ती भी दूसरे दोस्तों से करवाता था। उनसे दोस्ती का झांसा देकर उनके वीडियो बनाए जाते और फिर ब्लैकमेल किए जाने का काम शुरू हो जाता। पुलिस एक बार फिर साहिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह के पांच आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपित अबरार फरार है।
इसके साथ ही अन्य थानों में दर्ज एफआइआर के मामले में आरोपित फरहान व साहिल को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं अली व नबील से पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में तीन थानों में पांच एफआइआर दर्ज है।
आरोपित छात्राओं को टीआईटी कालेज के पास स्थित एक क्लब-रेस्टोरेंट पर लेकर जाते थे। क्लब में कई कमरे मिले हैं।
बताया जा रहा है उन्हीं कमरों में पीड़िताओं से दुष्कर्म कर वीडियो बनाए गए हैं। पुलिस ने सरगना फरहान को मौके पर ले जाकर क्राइम सीन का रिक्रिएशन करवाया है।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…