शहरों में हरियाली बढ़ाने के गुर सीखेंगे जनप्रतिनिधि:मंत्री, महापौर, सांसद, विधायक, नपा अध्यक्ष को ट्रेनिंग देगा नगरीय विकास विभाग

Updated on 12-06-2025 01:00 PM

बढ़ती गर्मी और सीमेंट कांक्रीट से पटते शहरों के कारण बिगड़ रही आबोहवा में बदलाव लाने नगरीय विकास और आवास विभाग ने कवायद शुरू की है। इसके लिए प्रदेश के नगरीय निकायों में हरियाली वाले क्षेत्र का विस्तार करने और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को बढ़ावा देने राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शामिल होंगे।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 13 जून को राजधानी के रवीन्द्र भवन में इसी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसे अमृत हरित अभियान नाम दिया गया है। कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का प्रसार करना है। नगरीय विकास और आ‌वास विभाग ने इसके निर्देश सभी नगरीय निकायों को जारी कर दिए हैं। कार्यशाला में मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे।

हर नगर निगम से 6, नपा से चार, नपं से दो प्रतिनिधि आएंगे

  • कार्यशाला में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। हर नगर निगम से 6, नगरपालिका परिषद से 4 और नगर परिषद से 2 प्रतिभागियों की उपस्थिति रहेगी।
  • कृषि और उद्यानिकी से संबंधित उत्पादों एवं यंत्रों की प्रदर्शनी के साथ ही नर्सरी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
  • विभिन्न संस्थानों जैसे इफ्को एवं भारतीय प्रबंध संस्थान के विषय-विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।
  • स्थानीय वृक्ष प्रजातियों की विशेषता एवं संरक्षण, जैव-विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी।
  • बगीचों के लिए तकनीक एवं उपकरण की आवश्यकता, पौधरोपण और अधिनियमों का विश्लेषण तथा पौधरोपण के बाद उसके समुचित प्रबंधन पर चर्चा होगी।

हरित क्षेत्र बढ़ाने की यह रहेगी रणनीति

  • कार्यशाला में दिव्यांग पार्क, होशंगाबाद एवं उज्जैन की सफलता की कहानियों को भी साझा किया जाएगा।
  • इन कहानियों पर आधारित फिल्म का प्रजेंटेशन किया जाएगा।
  • कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी नगरीय निकायों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा।
  • पौध-रोपण कार्य में शामिल शासकीय और अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यशाला में भाग लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.