वायु प्रदूषण रोकने पुराने वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट की होगी जांच

Updated on 22-11-2023 12:26 PM
भोपाल। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने पुराने वाहनों के पीयूसी (पाल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट की जांच करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में कमी लाई जा सके। इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को दोपहिया और चारपहिया समेत अन्य वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट जांचने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही सभी पेट्रोल पंपों पर अनिवार्य रुप से पीयूसी केंद्र खोलने के निर्देश भी दिए।

बढ़ रहा वायु प्रदूषण

बता दें कि ठंड का सीजन शुरू होने के साथ शहर में निरंतर वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ रहा है। इसका कारण सड़कों पर उड़ती धूल, निर्माण कार्य और वाहनों से निकलने वाला जहरीला धुंआ है। इसको लेकर सोमवार को संभागायुक्त डा. पवन शर्मा ने कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें अधिकारियों से दूषित वायु के स्तर को सुधारने के लिए त्वरित कार्य योजना बनाकर तत्काल अमल करने को कहा था। इसके लिए नगर में पीयूसी जांच यूनिट की संख्या बढ़ाने और भोपाल की सभी सीमाओं से गुजरने वाले वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच अनिवार्य करने के निर्देश किए थे। जिसके बाद मंगलवार को कलेक्टर ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

फुल टैंक पर पीयूसी सर्टिफिकेट निश्शुल्क

कलेक्टर ने शहर के बिगड़ते एक्यूआइ स्तर को देखते हुए एवं उसमे सुधार के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, आरटीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस को वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन वाहनो का पीयूसी न हो, उन पर चालानी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसी के साथ उन्होंने चारपहिया वाहन को फुल टैंक ईंधन भराने पर पेट्रोल पम्प संचालक वाहन की मुफ़्त पीयूसी करने की सुविधा प्रदान करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.