पीडब्ल्यूडी मंत्री ने मांगी डिटेल रिपोर्ट:गारंटी वाली 19 सड़कों पर अब नहीं होगी व्हाइट टॉपिंग, टेंडर कैंसिल करने के आदेश

Updated on 03-12-2024 01:21 PM

भोपाल समेत प्रदेशभर की परफॉर्मेंस गारंटी वाली 19 सड़कों काे अब व्हाइट टॉपिंग तकनीक से नहीं बनाया जाएगा। इसके टेंडर कैंसिल के आदेश लोक​ निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) के मंत्री राकेश सिंह ने अफसरों को दिए हैं। पहले इन सड़कों को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाने का फैसला लिया गया था।

मंत्री ने अफसरों से पूछा है कि परफॉर्मेंस गारंटी में आने वाली सड़कों का चयन व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाने के लिए क्यों किया गया ? उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अफसरों से इसकी डिटेल रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

 जिन सड़कों की गारंटी ठेकेदार की है, उन सड़कों पर सरकार व्हाइट टॉपिंग करने जा रही है। इसके बाद इन सड़कों के टेंडरों को रद्द करने के आदेश दिए हैं।

एसीएस बोले- सड़कों को टेंडर से हटा रहे हैं​​​​​​​

पीडब्ल्यूडी के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता ने बताया कि एमपी की 41 सड़कों को इस तकनीक से बनाने के लिए मंजूरी दी गई थी। इसकी लंबाई कुल 107.21 किमी थी। चिंहित की गई 22 सड़कें परफॉर्मेंस गारंटी में नहीं है। जबकि 19 सड़कें 25 नवंबर 2024 की स्थिति में परफॉर्मेंस गारंटी में हैं। इनकी परफॉर्मेंस गारंटी 1 से 2 साल में समाप्त हो जाएगी। क्योंकि ये परफॉर्मेंस गारंटी में है। इसलिए इनको टेंडर से अलग किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग की टेंडर रिपोर्ट में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रायसेन, हरदा सहित 20 शहरों में कुल 108.94 किमी रोड 300 करोड़ रुपए में बननी थी।

इसमें 34.43 किमी सड़क परफार्मेंस गारंटी वाली हैं। इसमें से 115.26 करोड़ रुपए यानी 38% राशि उन प्रमुख सड़कों पर खर्च हो रही थी, जो परफॉर्मेंस गारंटी में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.