‘PWD अधिकारी के मेरी पत्नी से संबंध, शिकायत करने पर बोला- तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता’, युवक के आरोप पर भोपाल में हड़कंप

Updated on 14-01-2025 01:01 PM
भोपाल। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छिंदवाड़ा निवासी एक युवक ने उसकी पत्नी से अधिकारी के संबंधों की बात कही है।युवक का कहना है कि 2014 में उसका बालाघाट निवासी युवती से विवाह हुआ था। उसकी पत्नी करीब छह साल पहले यूपीएससी कोचिंग के लिए भोपाल आई थी। इस दौरान उसका संपर्क लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से हुआ था।

युवक ने बताया कि अब उसकी शादी अब टूटने की कगार पर है, जल्द ही तलाक होने वाला है, जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। उसे जब उसकी पत्नी और अधिकारी के संबंधों की जानकारी हुई, तो उसने अधिकारी से बात की थी, तब अधिकारी ने फोन पर उसे धमकाया और कहा कि तू मेरा कुछ नहीं कर सकता है।

वायरल हुए फोटो को अधिकारी ने बताया AI जनरेटेड


युवक ने कहा कि दोनों के कुछ फोटो वायरल हुए हैं, जिसे अधिकारी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा निर्मित बता रहा है, लेकिन वास्तव में वे फोटो असली हैं, जो उन्होंने वाल्मीकि जयंती के दिन क्रिसेंट वाटर पार्क में खिंचवाए थे।


इन आरोप पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन बंद कर लिया। उनको मैसेज भी किए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दंपती ने पिया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत स्थिर

इस बीच, मध्य प्रदेश के सागर से भी पति-पत्नी से रिश्ते से जुड़ी खबर है। यहां जैसीनगर के बदौआ गांव में पति-पत्नी ने जहर पी लिया, जिसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत अब स्थिर है।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। दोनों ने जहर किस कारण पिया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार बदौआ गांव में रहने वाले 23 वर्षीय धर्मेंद्र पिता मुन्ना लाल पटेल 9 जनवरी को खेत पर बने अपने घर में पत्नी 24 वर्षीय पत्नी रानी के साथ अकेला था। शाम करीब साढ़े चार बजे खेत में काम कर रहे धर्मेंद्र के भाई ने मकान के अंदर से उल्टी करने की आवाज सुनी तो वह दौड़ कर अंदर गया, जहां देखा तो धर्मेंद्र और उसकी पत्नी रानी दोनों बदहवास हालत में पड़े हुए थे।

उसने तुरंत परिवार के लोगों को बुलाया और दोनों को सागर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां धर्मेंद्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ उल्टे उसकी हालत और बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे भाग्योदय अस्पताल ले गए। जहां 12 जनवरी की शाम को धर्मेंद्र की मौत हो गई। वहीं बीएमसी में भर्ती उसकी पत्नी रानी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.