राजवीर विक्रमादित्य महोत्सव में लोक संगीत पेश करेंगे प्यासी

Updated on 05-02-2024 12:01 PM

संत हिरदाराम नगर। राजा वीर विक्रमादित्य का 60वां वार्षिक महोत्सव संत हिरदाराम नगर में उत्साह एवं परम्परागत ढंग से मनाया जाएगा। 15 मार्च से वार्ड चार स्थित विक्रमादित्य मंदिर परिसर में चार दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इस बार प्रसिद्ध लोक गायक परमानंद प्यासी अपनी मंडली के साथ सिंदी लोक संगीत एवं भक्ति गीतों को स्वर देने संत हिरदाराम नगर आएंगे।

महोत्सव की तैयारी को लेकर विक्रमादित्य महोत्सव समिति की बैठक अध्यक्ष किशोर तेजवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार महोत्सव को भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। हाल ही में राजा वीर मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित की गई है श्रद्धालुओं को जोड़ने के उद्देश्य से महोत्सव में भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी किया गया है। बैठक में समाज सेवी कैलाश आसूदानी, ईश्वरदास हिमथानी, सुरेश जसवानी, चन्द्रप्रकाश ईसरानी, प्रतापराय तेजवानी, नारी तनवानी, लखमीचंद नरियानी, कन्हैयालाल मोरंदानी एवं मनोहर वीधानी आदि उपस्थित हुए।

पहला दिन बुजुर्गों को समर्पित

बैठक में तय किया गया कि 15 मार्च को स्व. प्रेमचंद तेजवानी, स्व. नारीमल नरियानी एवं स्व. रूपचंद रायचंदानी की स्मृति में उल्हासनगर के सिंधी भक्ति गीतों के प्रस्तुतकर्ता मोहनलाल सिंधी भक्ति गीत पेश करेंगे। 16 मार्च को मेले का विधिवत उदघाटन सुबह 10 बजे विक्रमादित्य मंदिर में किया जाएगा जिसमें विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन रात को नों बजे विश्व प्रसिद्ध सिंधी भगत भावनगर गुजरात के परमानंद प्यासी का भव्य कार्यक्रम होगा जबकि 17 मार्च को फिर से उल्हासनगर के मोहनलाल भगत का सिंधी भक्ति गीतों का कार्यक्रम होगा। बैठक में किशोर तेजवानी ने अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दते हुए विक्रमादित्य महोत्सव समिति का पंजीयन कराने की बात कही और यह जिम्मेदारी संरक्षक कैलाश आसूदानी को दी गई। तेजवानी ने बताया कि समिति द्वारा गरीबों को अनाज का वितरण भी हर माह किया जाता है। इसके अलावा 11 माह तक महीने के एक शनिवार को भंडारे का आयोजन हुआ। बैठक में संत हिरदाराम नगर के सभी रहवासियों से चार दिवसीय विक्रमादित्य महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.