भोपाल में क्यू एंड आई टुडे का आयोजन

Updated on 14-12-2024 02:54 PM
भोपाल  :  क्यू एंड आई ने भोपाल में शिक्षा के भविष्य पर केंद्रित शैक्षणिक कार्यक्रम, क्यू एंड आई टुडे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के 50 से ज्यादा प्रतिष्ठित स्कूलों ने हिस्सा लिया। यहाँ शिक्षा क्षेत्र के दिग्गजों और विज़नरीज़ को सहयोग का एक मंच प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में इनोवेशन और सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया गया, ताकि संस्थानों में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में वार्ताओं को महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रखा गया, जिनमें टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन, शिक्षकों की विकसित होती भूमिका और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए आवश्यक कौशल शामिल थे। यहाँ मौजूद लोगों को पैनल वार्ताओं में हिस्सा लेने, साथियों के साथ नेटवर्क बनाने और क्षेत्र के विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
इस आयोजन के बारे में थॉमसन डिजिटल और क्यू एंड आई के एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री विनय सिंह ने कहा क्यू एंड आई टुडे शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्वकर्ताओं के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन मंच है। शिक्षा के भविष्य को आकार देने और उसे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए इन सभी लोगों की प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न स्कूलों के डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स और डिसीज़न-मेकर्स के आगमन के साथ हुआ। सबसे पहले स्वागत भाषण के बाद क्यू एंड आई का परिचय दिया गया। फिर “फ्यूचर ऑफ़ पर्सनलाइज्ड लर्निंगरू हाउ टेक्नोलॉजी इज चेंजिंग द क्लासरूम्स” विषय पर पैनल वार्ताएं हुईं, जिन्होंने कार्यक्रम को इंटरैक्टिव और रोचक बना दिया।
इस कार्यक्रम में आगंतुकों ने विचारों का आदान-प्रदान किया तथा इसका समापन एक पुरस्कार समारोह के साथ हुआ, जिसमें प्रिंसिपल्स एवं डायरेक्टर्स को शिक्षा क्षेत्र में उनके असाधारण योगदानों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूलों और उनके प्रिंसिपल्स को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें दूरदर्शी नेतृत्व, समग्र और कौशल शिक्षा, इनोवेटिव पाठ्यक्रम और शिक्षक विकास शामिल हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्कूलों में हैं - विबग्योर वर्ल्ड एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल, सेंट मोंटफोर्ट स्कूल, कैंपियन स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, वर्ल्ड वे इंटरनेशनल स्कूल आदि। अन्य स्थान जहां क्यू एंड आई टुडे का आयोजन किया जा चुका है, उनमें भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के कई शहरों के साथ लखनऊ, आगरा, इंदौर, जयपुर, जम्मू, बरेली, वाराणसी, करनाल, देहरादून, फरीदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, सिलीगुड़ी आदि शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.