खजुराहो में सवाल, आइएनडीआइए के नेता आरबी प्रजापति के लिए कितना जुटेंगे

Updated on 22-04-2024 01:04 PM
 भोपाल। आइएनडीआइए में समझौते के अंतर्गत कांग्रेस से सपा को मिली खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा या कांग्रेस से अभी तक किसी बड़े नेता की सभा नहीं हुई है, न ही अभी किसी का कार्यक्रम निर्धारित है। यहां पर 26 अप्रैल को चुनाव होना है। 24 अप्रैल की शाम बाद सात बजे से प्रचार थम जाएगा।

इस तरह अब तीन दिन ही प्रचार के लिए बचे हैं। उल्लेखनीय है कि यहां से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद गठबंधन ने आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को समर्थन दिया है, पर यह सिर्फ खानापूर्ति साबित हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सभा का भी प्रस्ताव था, पर अभी तक उनका कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है।

मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त होने के लगभग 10 दिन बाद सपा, कांग्रेस और आइएनडीआइए में शामिल अन्य दलों ने एकराय से सेवानिवृत अधिकारी आरबी प्रजापति को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से है। इस कारण यह चर्चित सीट है।
आरबी प्रजापति को प्रत्याशी घोषित करते समय सपा और कांग्रेस, दोनों ने कहा था कि खजुराहों में दोनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं होंगी। शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, राज्य सभा सदस्य विवेक तनखा और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की वहां के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई, पर कोई जनसभा नहीं की। मनोज यादव ने बताया अखिलेश यादव का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, पर पन्ना में उनकी सभा हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.