सौरभ से सवाल- कार में मिला गोल्ड और कैश किसका:जवाब- मेरा इससे लेना-देना नहीं

Updated on 25-02-2025 11:32 AM

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और लोकायुक्त के बाद आयकर विभाग के अफसरों ने पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को आयकर विभाग के 6 अफसरों की टीम पहली बार सौरभ से पूछताछ करने केंद्रीय जेल पहुंची।

दोपहर 3:15 बजे शुरू हुई पूछताछ रात करीब 8:15 बजे तक चली। 5 घंटे चली पूछताछ में आयकर अधिकारी दो ही सवाल पूछते रहे। 'कार में मिला सोना और कैश किसका था' और 'कार मेंडोरी के जंगल तक किसने पहुंचाई'।

सौरभ टीम को करता रहा गुमराह जेल सूत्रों की माने तो सौरभ लगातार आयकर विभाग की टीम को गुमराह करता रहा। उसने कैश और सोने से भरी कार से किसी भी प्रकार के लेनदेन से साफ इनकार कर दिया। उसने साफ किया कि कार मेरी नहीं है। जिसकी है उससे ही पूछताछ की जाए तो बेहतर होगा। हालांकि चेतन सिंह गौर पहले ही आईटी को दिए बयान में कार में भरा कैश और सोना सौरभ का होने का दावा कर चुका है।

कोर्ट ने दी थी पूछताछ की मंजूरी इससे पहले आयकर विभाग के आवेदन पर गुरुवार को न्यायाधीश आरपी मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अफसरों से पूछा था कि सौरभ से पूछताछ करने कौन-कौन जाएगा? इसके बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने बगैर लिस्ट के ही मंजूरी दे दी थी।

3 मार्च को खत्म होगी न्यायिक हिरासत सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल दूसरी बार 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजे गए। इसकी अवधि 3 मार्च को खत्म होने वाली है। आयकर विभाग की टीम ने मेंडोरी के जंगल से पिछले साल 19 और 20 दिसंबर की रात इनोवा कार में 52 किलो गोल्ड और 11 करोड़ रुपए कैश जब्त किए थे। इसी संबंध में सौरभ से पूछताछ की जाना है।

कार मालिक ने सौरभ का लिया था नाम आयकर विभाग के अफसरों ने इनोवा कार के मालिक चेतन सिंह गौर से पूछताछ की थी। उसने पूछताछ में बताया था कि कार उसके नाम से है। लेकिन उसका उपयोग सौरभ शर्मा करता है। चेतन ने कई अन्य जानकारियां भी दी। इसके बाद से आयकर विभाग के अफसरों को सौरभ से पूछताछ का इंतजार था।

साथियों से भी होगी पूछताछ आयकर विभाग के वकील इकराम खान ने बताया कि कोर्ट ने जेल मैन्युअल के आधार पर विभाग के अफसरों को पूछताछ की इजाजत दी है। इसके लिए कोई समय तय नहीं किया गया है। यह पूछताछ सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल तीनों से ही की जा सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.