कर्फ्यू पर सवाल उठाना महंगा पडा एसडीएम को, नोटिस जारी

Updated on 31-12-2021 08:39 PM

भोपाल प्रदेश केआलीराजपुरजिले की एसडीएम को प्रदेश सरकार के रात्रिकालीन कर्फ्यू के फैसले पर सवाल उठाना महंगा पड गया है। एसडीएम को नोटिस जारी कर जवाब तलबकिया है।  कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू के फैसले को लेकर आलीराजपुर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने सवाल उठाए है। उनकी यह पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो रही है।

 कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर एसडीएम को नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया है। पोस्ट का परीक्षण भी प्रशासन करवा रहा है।एसडीएम की यह फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही यह प्रशासन के संज्ञान में आई तो कलेक्टर ने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम की आईडी से की गई पोस्ट में लिखा गया था-’मेरे तो एक बात अब तक पल्ले ही पड़ी कि कोरोना को कैसे पता चलता होगा

कि रात के 11 बज गए तो बाहर निकलना है। सुबह के पांच बजते ही बिल में दुबकना है। बात तो सोचने वाली है न। आपको पता चल जाए तो प्लीज मुझे भी बताना।इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सरकार का अंग होने के बाद भी इतनी कड़वी सच्चाई लिख देती हैं यह हिम्मतवाली अफसर। कुछ अन्य यूजर सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

 प्रशासन के अनुसार एसडीएम से जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि यह पोस्ट आपके द्वारा किया गया है अथवा नहीं। यदि हां तो इसके पीछे क्या मंशा रही। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।यह पोस्ट यहां इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रशासनिक अफसर ने राज्य सरकार के निर्णय का मजाक उड़ाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.