प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Updated on 05-07-2023 11:39 PM
भोपाल : देश में व्यावसायिक शिक्षा के क्षे़त्र में अग्रणी रूप से कार्यरत पीएसएस केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई) ने अपना 30वां स्‍थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता के साथ सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्‍कूली छात्र-छात्राओं के साथ संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया। संस्थान के निनाद सभागार में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई) भोपाल के निदेशक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय संस्थान शिक्षा (आरआईई) भोपाल के प्राचार्य डॉ. जयदीप मंडल, पीएसएससीआईवीई के संयुक्‍त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सौरभ प्रकाश ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्‍थान में पूर्व में आयोजित राष्‍ट्रीय परामर्श बैठक की रिपोर्ट का विमोचन किया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आईईएचई भोपाल के निदेशक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और जल्‍द ही हम जनसंख्‍या की दृष्टि से पूरी दुनिया में नंबर वन होने वाले हैं, इसे अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आज के समय में छात्रों के हाथों में कम से कम एक हुनर होना ही चाहिए। छात्रों को प्रतियोगिता के इस दौर में सिर्फ पारंपरिक शिक्षा ही नहीं व्‍यावसायिक शिक्षा पर भी ध्‍यान देना होगा। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आज के समय में सभी को कॉर्पोरेट कल्‍चर चाहिए, हमें एसी वाला कैबिन चाहिए। आज कोई ऐसा नहीं मिलेगा जो पुष्‍कर में जाकर चाकू-छुरी बनाने का हुनर सीखना चाहता हो अथवा कोई छात्र ऐसा नहीं होगा जो चंदेरी जाकर साड़ी बनाने का हुनर सीखना चाहता हो। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में पैटर्न बिखरा पड़ा है, लेकिन हम हुनर सीखने के बजाय सफेदपोश नौकरी की ओर दौड़ लगा रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के प्रभारी प्राचार्य   जयदीप मंडल ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार काम करने के लिए पीएसएससीआईवीई को बधाई दी।
स्थापना दिवस समारोह पर अपने अध्‍यक्षीय उद्बोधन में संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने पीएसएससीआईवीई अपना 30वें स्थापना दिवस को चिंतन और आत्मनिरीक्षण दोनों का अवसर बताया। उन्‍होंने संस्‍थान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि संस्‍थान की शुरुआत किस तरह अरेरा कॉलोनी और फिर एमपी नगर में किराये के भवन में हुई थी और संस्‍थान का नाम पंडित सुंदरलाल शर्मा के नाम पर रखा गया, क्‍योंकि आज की व्‍यावसायिक शिक्षा गांधी जी की नई तालीम से प्रेरित है और पंडित शर्मा को छत्तीसगढ़ी गांधी भी कहा जाता है। उन्‍होंने बताया कि गांधी जी ने बुनियादी शिक्षा को नई तालीम में कहा था वे बच्चों को नई तालीम के द्वारा गांव का आदर्श बाशिंदा बनाना चाहते थे, उनकी मान्यता थी कि बुनियादी तालीम से मन और शरीर का विकास होता है। वे शिक्षा को सर्वांगीण विकास और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास मानते थे। इस दौरान संयुक्‍त निदेशक डॉ. पालीवाल ने पिछले तीन दशकों में अच्छा काम करने के लिए सभी को बधाई भी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. आर.के. पाठक, प्रो. सौरभ प्रकाश, प्रो. पिंकी खन्ना, प्रो. अभिजित नायक, प्रो. पी. वीरैया, प्रो. दीपक शुद्धलवार, डॉ. रविचंद्रन व संस्‍थान के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सागर पब्लिक स्‍कूल, प्रायोगिक बहुउद्देशीय विद्यालय, मीठी गोविंदराम पब्लिक स्‍कूल, बाल भवन स्‍कूल तथा कैंपियन स्‍कूल के छात्र मौजूद रहे। प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्‍कार सागर पब्लिक स्‍कूल साकेत नगर, द्वितीय स्‍थान कैंपियन स्‍कूल एवं तृतीय स्‍थान बाल भवन स्‍कूल भोपाल को मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.