कचरा ट्रांसफर स्टेशनों में लगेगा रेडिया फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम

Updated on 27-09-2023 01:53 PM
भोपाल। राजधानी में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर गीले और सूखे कचरे की पहचान के लिए रेडिया फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इससे कचरा वाहनों की तुलाई के साथ स्कैनिंग भी हो सकेगी। इससे गीले और सूख कचरे को पकड़ना और उसका पृथक्कीकरण करना भी आसान होगा। अभी वाहन चालक एक साथ गीला और सूखा कचरा लेकर ट्रासफर स्टेशन पहुंचते हैं।

तुलाई के साथ ही होगी स्कैनिंग

दरअसल रोजाना डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बाद कचरे को गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन लाया जाता है। शहर में अलग-अलग लोकेशन पर 13 ट्रांसफर स्टेशन हैं। हालांकि जरूरत 20 स्टेशनों की है। लेकिन जैसे-जैसे जगह उपलब्ध हो रही है, नगर निगम नए ट्रांसफर स्टेशन बना रहा है। एक नया स्टेशन 12 दफ्तर के पास बन रहा है। अब इन स्टेशनों पर आने वाले गार्वेज व्हीकल की तुलाई के साथ ही स्कैनिंग होगी। ऐसा इसलिए कि वर्तमान में वाहनों की तुलाई तो हो जाती है, लेकिन वाहनों में आया कचरा सेग्रीगेट है या नहीं, इसकी व्यवस्था नहीं है। हालांकि मैन्युअली जरूर चैकिंग होती है, लेकिन इससे समय अधिक लगता है और कई बार बिना पृथक हुए ही कचरा अंदर आ जाता है।

क्या है आरएफआइडी

आरएफआइडी एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन है। इससे वाहन आसानी से स्कैन हो जाते हैं। यह एक ऐसी तकनीक है, जिसका उपयोग आरएफआइडी टैग को ट्रैक करने और इन टैग में एन्कोड किए गए डेटा को कैप्चर करने के लिए किया जाता है। यह रेडियो तरंगों का उपयोग करके स्वचालित रूप से वस्तुओं की पहचान करता है और उनके बारे में डेटा एकत्र करता है। साथ ही बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के उस डेटा को कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज करता है।

सालाना 1 करोड़ 93 लाख खर्च

नगर निगम अपने सभी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों पर आरएफआइडी सिस्टम लगाने जा रहा है। इस पर सालाना 1 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च होंगे। यह सिस्टम वर्तमान में बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के बूम बैरियर में लगाया जाएगा। इसके लिए निगम को कंपनी की तलाश है, जो इस सिस्टम को लगाने के साथ ही इसका मेंटेनेंस कर सके।

अभी यहां हैं निगम के ट्रांसफर स्टेशन

शहर में नगर निगम के बागसेवनिया, राजेन्द्र नगर, बैरागढ़, आरिफ नगर, यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क, दानापानी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, भदभदा, कोकता, ईदगाह हिल्स, शाहपुरा और कजलीखेड़ा में यह ट्रांसफर स्टेशन बने हुए हैं। एक नया ट्रांसफर स्टेशन जवाहर चौक पर 12 दफ्तर के पास बन रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.