सिक्सलेन के लिए खोदे गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग कर लगाए जाएंगे रेडियम, रुकेंगे हादसे

Updated on 15-07-2023 12:20 PM
भोपाल। उपनगर कोलार में 222 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 15 किलोमीटर सिक्सलेन के लिए खोदे गए गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग की जाएगी। इन पर रेडियम की पट्टियां लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय गड्ढों में गिरने से हादसे न हों। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और निर्माणाधीन एजेंसी के जिम्मेदारों को विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस आशय के निर्देश दिए हैं। साथ ही सिक्सलेन के काम की रफ्तार बढ़ाने और सड़क के बीच में आ रहीं सभी 28 पुल-पुलियों का काम जल्द काम करने के लिए भी कहा है। इससे समय रहते कोलार व आसपास की पांच लाख की आबादी को जल्द ही सिक्सलेन की सुविधा मिल सकेगी।

दरअसल गुरुवार को मप्र मानव अधिकार आयोग ने सिक्सलेन निर्माण के चलते चार युवकों की मौत पर संज्ञान लिया था। आयोग ने प्रशासन से 15 दिन के भीतर हादसों के मामले पर जवाब मांगा है। शुक्रवार को विधायक शर्मा ने कोलार विश्राम गृह से लेकर गोल जोड़ तक निरीक्षण किया। पूरी 15 किलोमीटर तक एक-एक कार्य को पीडब्ल्यूडी व निर्माणाधीन एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ चल रहे कार्यों की गुणवत्ता भी देखी। गोड़ जोड़ से कजलीखेड़ा तक सिक्सलेन के पूरे हुए काम को देखकर कहा कि बिजली के पोल भी जल्द लगाए जाएं, जिससे स्ट्रीट लाइट लग सके। निर्माण एजेंसी द्वारा सेफ्टी इंजीनियर भी नियुक्त किया गया है, जो रोड सेफ्टी का आंकलन कर जरूरी प्रबंधन करेंगे जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

विधायक शर्मा ने फुटपाथ पर भुट्टे बेचने वाली एक महिला से पूछा कि सिक्सलेन बनने से आपको क्या सुविधा होगी? महिला ने कहा कि कोलार क्षेत्र आगे बढ़ेगा। विधायक ने एक भुट्टा स्वयं सेंककर खाया।

एजेंसी को ये काम करने हैं

-गोल जोड़ से कजलीखेड़ा तक कुल दो किलोमीटर तक पूर्ण हो चुके सिक्सलेन के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।
-डिवाइडर के बीच मिट्टी की फिलिंग कर वर्षा में पौधे लगाना शुरू किया जाए।

-कजलीखेड़ा से बैरागढ़ चीचली तक दूसरी ओर भी कार्य करना।

-गोल जोड़ से कोलार थाने तक तीन लेन पूर्ण हो चुकी हैं। इसे पर ट्रैफिक शुरू करना।

-बीमा कुंज से सर्वधर्म पुल-चूनाभट्टी तक बाधा बन रहे सभी बिजली के पोलों को शिफ्ट करना।

-सभी लेफ्ट टर्न क्लियर करने का काम सड़क के साथ करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.