राहुल भाईजान को मुस्लिमों का दर्द दिखा, हिंदुओं का नहीं: नरोत्तम मिश्रा

Updated on 30-10-2021 08:58 PM

 भोपाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए  प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राहुल भाईजान को त्रिपुरा और केरल के मुसलमानों का दर्द तो दिख जाता है, लेकिन कश्मीर में  हिंदुओं का दर्द दिखाई नहीं देता है। उन्होंने कहाकि कश्मीर में गैर मुस्लिमों की हत्याओं परराहुल गांधी मुंह से आवाज नही निकलती। डा ‎‎मिश्रा ने कहाकि इससे ज्यादा कांग्रेस नेता के  तुष्टीकरण का कोई और उदाहरण नहीं हो सकता। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां उस हिसाब से रूप बदल लेते हैं। गुजरात जाते हैं तो जनेऊ पहन लेते हैं। कश्मीर जाते हैं तो कश्मीरी पंडित हो जाते हैं और केरल जाते हैं तो टोपी पहन लेते हैं।

 राहुल को दर्द केवल मुस्लिमों का ही होता है। जम्मू-कश्मीर में परिचय पत्र देखकर आतंकवादी हिंदुओ को मार रहे हैं लेकिन राहुल बाबा को उनका कोई दर्द नहीं है। इस संबंध में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि आस्था और मान्यताओं के अनुरूप हर व्यक्ति को अपने त्योहार मनाने की पूरी आजादी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि पर्व मनाते हुए ध्यान रखें कि हमारी आस्था किसी की मर्यादा और सीमा का उल्लंघन करे। ‎‎‎पिछली कांग्रेस सरकार के बारे में मिश्रा ने कहा कि कमल नाथ सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जनता से किए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। कमल नाथ जी भाजपा सरकार पर सवाल उठाने से पहले जरा आप अपने 15 महीने के कार्यकाल की एक भी उपलब्धि बता दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.