राहुल गांधी ने उठाया था वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़े का मुद्दा, अब एमपी कांग्रेस ने बनाई यह रणनीति

Updated on 17-04-2025 12:32 PM
भोपाल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मतदाता सूची पर सवाल उठाने के बाद मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर पार्टी सतर्क हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने तय किया है कि मतदाता सूची का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब विधानसभावार रजिस्टर तैयार किया जाएगा।यह हर तीन माह में अपडेट होगा। इस अवधि में यदि किसी मतदाता का निधन होता है या फिर वह कहीं और रहने के लिए चला जाता है तो उसकी जानकारी निर्वाचन अधिकारियों को देकर नाम मतदाता सूची से हटवाया जाएगा। इसी तरह नाम जुड़वाने के भी प्रयास होंगे। यह काम जून-जुलाई से प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर प्रत्येक त्रैमास में इसकी समीक्षा भी होगी।

चुनाव के समय शिकायत नहीं, सालभर होगा काम

  • विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदेश कांग्रेस और प्रत्याशियों की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शिकायतें भी की गईं। कुछ शिकायतें आधारहीन निकलीं तो कुछ में कार्रवाई भी हुई।
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का विषय उठाया था। अब पार्टी ने तय किया है कि चुनाव के समय शिकायत करने से कुछ प्राप्त नहीं होता है इसलिए वर्षभर सूची के पुनरीक्षण का काम किया जाएगा।
  • पार्टी अपने स्तर पर सर्वे करेगी और अपात्र के नाम सूची में पाए जाने पर उसे हटवाने के प्रयास होंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर मतदाता सूची रजिस्टर तैयार होगा। इसमें मतदाताओं का पूरा ब्योरा रहेगा।
  • यदि गांव या मोहल्ले में किसी मतदाता का निधन हो जाता है या फिर कहीं और रहने चला जाता है तो उसका नाम सूची से हटवाने के लिए आवेदन किया जाएगा। इसी तरह पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने की पहल होगी।
  • प्रत्येक त्रैमास में इसकी राज्य स्तर पर समीक्षा की जाएगी और एक रिपोर्ट बनाकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। यदि बताए गए अपात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाता है तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।
  • प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए नियुक्त होंगे बूथ लेवल एजेंट

    चुनाव आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को करने से पहले मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता है कि वे मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें, जो मतदाता सत्यापन में सहयोगी की भूमिका निभाएं।

    प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला और ब्लाक अध्यक्षों से कहा है कि वे इसकी तैयारी कर लें। इनकी नियुक्ति करके आयोग को भी विधानसभावार सूची भेजी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.