जिलाध्यक्षों के चयन पर Rahul Gandhi ने उठाए सवाल... अब साबित करें सही चयन हुआ या नहीं

Updated on 26-08-2025 01:30 PM
 भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के चयन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रविवार को दिल्ली में आयोजित जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के दौरान प्रदेश में गड़बड़ियों की बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं। राहुल ने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति अन्य राज्यों में न हो, इसके लिए सतर्क रहना जरूरी है।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी चयन प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगाया। राहुल ने साफ कहा कि अब यह साबित करना होगा कि जिन लोगों का चयन हुआ है, वे सही साबित होते हैं या नहीं। यह संदेश जिलाध्यक्षों के साथ-साथ उन पर्यवेक्षकों को भी दिया गया, जिन जिलों में चयन विवादित रहा है।

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश और हरियाणा के नए जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। इससे पहले गुजरात के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हो चुका है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस ने शहर और ग्रामीण मिलाकर कुल 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इनमें लगभग 30 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिनका चयन पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट से नहीं, बल्कि बड़े नेताओं की पसंद से किया गया है। इनमें से कई पुनः जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

पक्षपात का आरोप

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर और देवास सहित कई जिलों में चयन पर पक्षपात के आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं और दावेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए विपिन वानखेड़े की नियुक्ति के विरोध में रविवार को प्रशिक्षण के दौरान ही असंतुष्टों ने बाहर धरना दिया। कांग्रेस संगठन ने विरोध करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है, लेकिन अब तक किसी पर भी औपचारिक कार्रवाई नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.