राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे:थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े

Updated on 29-04-2024 12:39 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस लीडरशिप के एमपी में दौरे बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थर्ड फेज में तीन बार मप्र आएंगे। 30 अप्रैल को राहुल गांधी भिंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे 6 को झाबुआ और 7 मई को बड़वानी के दौरे पर आएंगे।

2 मई को प्रियंका गांधी का मुरैना में रोड शो होना है। प्रियंका गांधी के रोड शो का समय बदला गया है। रोड शो पहले सुबह 11 बजे प्रस्तावित था। अब इसका समय दोपहर चार बजे किया जा रहा है। प्रियंका गांधी शाम 4 बजे रायपुर से मुरैना पहुंचेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के समर्थन में रोड शो करेंगी।

अब तक हुए दो चरणों में कांग्रेस लीडरशिप के दो ही दौरे हुए
मप्र में हुए पहले और दूसरे चरण के मतदान में अब तक कांग्रेस नेतृत्व के दो ही दौरे हुए हैं। 8 अप्रैल को राहुल गांधी की मंडला लोकसभा की केवलारी विधानसभा के धनौरा और शहडोल में जनसभाएं हुई। हेलीकॉप्टर का फ्यूल न भर पाने के कारण शहडोल में रात रुके। 21 अप्रैल को राहुल गांधी का सतना का दौरा प्रस्तावित था, उन्हें फूड पॉइजनिंग होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना के दौरे पर आए और जनसभा को संबोधित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.