राहुल गांधी कल 6 घंटे भोपाल में तीन बैठकें करेंगे:MP में कांग्रेस का नया कैम्पेन करेंगे लॉन्च

Updated on 02-06-2025 11:22 AM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू करने जा रही है।

इसके अलावा जातिगत जनगणना की पुरजोर तरीके से उठाई गई मांग के बाद केंद्र सरकार द्वारा कास्ट सेंसस कराने की घोषणा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया जाएगा।

आज भोपाल पहुंचेंगे AICC के ऑब्जर्वर एमपी में संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने दो बार में कुल 61 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश के अलावा यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र्र, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री और बडे़ पदाधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

इन ऑब्जर्वर्स को एक-एक जिले में भेजा जाएगा। इनके साथ मप्र कांग्रेस की ओर से हर ऑब्जर्वर के साथ 4-4 सहयोगी पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

भोपाल की होटलों में करीब 70 कमरे बुक कांग्रेस के ऑब्जर्वर आज से भोपाल पहुंचना शुरू हो जाएंगे। राहुल गांधी के 3 जून के दौरे और ऑब्जर्वर्स के ठहरने के लिए भोपाल के होटलों में करीब 70 कमरे बुक किए गए हैं। रेडिसन होटल के सभी कमरे कांग्रेस द्वारा बुक कराए गए हैं। इसके अलावा होटल अशोका और जहांनुमा पैलेस में भी रूम बुक कराए गए हैं।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित एमपी कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा कि राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। पीएसी की बैठक, विधायकों, सांसदों की मीटिंग, ऑब्जर्वर्स की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी डेलीगेट्स, एआईसीसी डेलीगेट्स की बैठक लेंगे। सभी कांग्रेसियों ने राहुल जी के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी नेता, कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।

अब जानिए भोपाल में क्या करेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक लेंगे। इस कमेटी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, नकुल नाथ, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, डॉ. गोविंद सिंह, मीनाक्षी नटराजन, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, जयवर्धन सिंह, हिना कांवरे, आरिफ मसूद, फूल सिंह बरैया, सिद्वार्थ कुशवाह, सुखदेव पांसे, तरुण भनोत, झूमा सोलंकी, प्रियव्रत सिंह, शेख अलीम, शोभा ओझा, मुकेश नायक शामिल हैं। राहुल गांधी सबसे पहले इस समिति की बैठक लेंगे। इसमें मप्र के संगठन के संदर्भ में चुनौतियों और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विधायकों और सांसदों से करेंगे चर्चा पीएसी की बैठक के बाद राहुल गांधी पीसीसी के फर्स्ट फ्लोर पर विधायकों और सांसदों की बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के सभी 65 विधायक और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और अशोक सिंह शामिल होंगे। बता दें कि मप्र की सभी 29 लोकसभा में बीजेपी के ही सांसद काबिज हैं। एमपी से राज्यसभा में कांग्रेस के तीन सांसद हैं। इन विधायकों, सांसदों से राहुल गांधी जातिगत जनगणना और विधानसभा, राज्यसभा में पार्टी के पक्ष को लेकर चर्चा करेंगे।

ऑब्जर्वर्स को जिलों का होगा अलॉटमेंट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में एआईसीसी द्वारा नियुक्त 61 ऑब्जर्वर्स और मप्र कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए सह-पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे। मप्र कांग्रेस की ओर से हर जिले के लिए 4-4 सह-पर्यवेक्षकों की लिस्ट दिल्ली भेजी गई है। संभवत: आज यह सूची जारी हो सकती है। एआईसीसी द्वारा नियुक्त सभी ऑब्जर्वर्स को राहुल गांधी की बैठक में जिलों का आवंटन होगा। इसके बाद राहुल उन्हें अपने आवंटित जिले में जाकर संगठन सृजन अभियान के तहत किए जाने वाले कामों की जानकारी देंगे।

अब जानिए क्या है संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के सबसे खराब परफॉरमेंस वाले राज्य गुजरात में राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान अब एमपी में शुरू होने जा रहा है। इसके तहत दिल्ली से हर जिले के लिए दूसरे राज्य के किसी सीनियर लीडर को एमपी में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। दिल्ली से 61 ऑब्जर्वर के साथ एमपी कांग्रेस भी हर जिले के लिए 4-4 सहयोगी पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। 5 लोगों की टीम एक जिले में जाकर कांग्रेस के पूरे संगठन का एक्सरे करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.