डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह और कौटिल्य एकेडमी पर छापे

Updated on 25-11-2021 09:14 PM

  भोपाल   आयकर चोरी और आय छुपाने की सूचना के बाद आयकर विभाग ने इंदौर केंद्रीत डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह और कौटिल्य एकेडमी पर एक साथ छापे मारे। इंदौर में कुल 50 जगहों पर जांच चल रही है। गुरुवार को आयकर विभाग इंदौर की इंवेस्टिगेशन विंग ने मीडिया, खनन, एफएमसीजी और कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की।

शहर और राज्य के बाहर विभाग ने 65 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग अलसुबह खनन, शराब, मीडिया के साथ ही एफएमसीजी कारोबार से जुड़े डिजियाना समूह के साथ कोचिंग समूह कौटिल्य एकेडमी और गुडरिक चाय से जुड़े मोहन लुधियानी के ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची है।

 इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग ने गोपनीय तरीके से रेड को अंजाम दिया। कार्रवाई के दायरे में कई प्रभावशाली समूह रहे हैं इसलिए बाहर के पुलिस बल की मदद कार्रवाई के दौरान ली गई। उत्तर प्रदेश, बंगाल और गुजरात में भी इन समूहों से जुड़े दफ्तर और ठिकानों पर टीमें भेजी गई है।

विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। इस बीच सूत्र बता रहे हैं कि अघोषित आय और कर चोरी का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। बीते महीने काम्पटिशन कमीशन आफ इंडिया की इंदौर के शराब सिंडिकेट पर कार्रवाई हुई थी। जांच में ठिकानों से मिले दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग जगहों पर टीम भेजी जा रही थी।

खंडवा रोड, पिपल्याहाना, बायपास के साथ भंवरकुंआ और पलासिया क्षेत्र के दफ्तरों पर टीम पहुंची है। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भी कुछ ठिकाने जांच के दायरे में है। इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग के साथ आयकर के भोपाल अन्य शहरों के अधिकारियों की टीमें भी जांच में लगाई गई हैं। विभाग के सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल से 170 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का विशेष बल मुहैया करवाया गया है। इंदौर के साथ ही अन्य शहरों में भी जांच चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.