र्ट सिटी के एसई के बंगले पर छापा, 7 करोड़ की संपत्ति मिली

Updated on 10-08-2024 01:47 PM

नगर निगम की सिविल शाखा के चीफ इंजीनियर रहे प्रदीप कुमार जैन के घर और दफ्तर पर भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। रिटायर होने के बाद करीब एक साल से जैन भोपाल स्मार्ट सिटी में संविदा पर सुप्रीटेंडिंग (एसई) के तौर पर पदस्थ हैं। लोकायुक्त पुलिस करीब 20 दिन से उनकी आय से अधिक संपत्ति की गोपनीय जांच कर रही थी।

जांच में पता चला कि बीते 10 साल में उन्हें सरकार से करीब 75 लाख रुपए वेतन मिला, लेकिन उन्होंने 2.25 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। उनके तीन मंजिला बंगले में देर रात तक चली सर्च में टीम को 86 लाख रुपए के जेवर, 3 मकान, 6 प्लॉट/जमीन के दस्तावेज, परिवार के सदस्यों के नाम 12 बैंक खाते, एक लॉकर और 65 लाख रुपए की इन्वेंट्री (घर का सामान) मिला है। फिलहाल यह संपत्ति करीब 7 करोड़ की आंकी जा रही है।

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जैन के बंगले से देर रात तक करीब 7 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। वह यहां अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बेटा अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में, जबकि बेटी कनाडा की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती हैं। टीम को एक टॉप मॉडल कार भी मिली है, जो उनके नाम पर नहीं है।

टीम ने छापे की पूरी कार्रवाई नए कानूनों के तहत की, जिसमें देर रात तक चली सर्च की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। 2019 में ईओडब्ल्यू में खत्म हो गई जांच प्रदीप जैन के खिलाफ दो बार आय से अधिक संपत्ति की ईओडब्ल्यू में भी शिकायत की जा चुकी है। 2019 में हुई दोनों शिकायतों पर जांच प्रकरण भी दर्ज किए गए, लेकिन कुछ समय बाद ही इन्हें बंद कर दिया गया। जैन के खिलाफ कई विभागीय जांच चलने का भी टीम को पता चला है।

आय से 300% अधिक संपत्ति के प्रमाण
आय से 300% अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिलने पर प्रदीप जैन के पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनका बैंक लॉकर सोमवार को खोला जाएगा। - मनु व्यास, एसपी लोकायुक्त, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.