भोपाल में रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री के घर-ऑफिस पर छापा:लोकायुक्त को नकदी, सोने-चांदी और संपत्ति के दस्तावेज मिले

Updated on 10-08-2024 01:43 PM

भोपाल में नगर निगम के रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री प्रदीप जैन के घर और दफ्तर में शुक्रवार को लोकायुक्त टीम की 2 टीमों ने छापेमारी की है। मकान पर तलाशी के दौरान 5 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति, 85 लाख से ज्यादा के जेवरात के बिल, लाखों के निवेश और विदेश यात्रा के दस्तावेज मिले हैं। बैंक लाकर की तलाशी अलग से की जाएगी। जिस मकान में कार्रवाई की गई, वह उनके बेटे यश जैन के नाम है।

लोकायुक्त को प्रदीप जैन के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। कार्रवाई एयरपोर्ट रोड स्थित पाॅश लार्ड्स कॉलोनी में स्थित प्रदीप जैन के घर और गोविंदपुरा स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने दफ्तर जारी है।

दोनों ही जगह से बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए हैं। उनके लैपटॉप, कम्प्यूटर की भी जांच की जा रही है। लैपटॉप और दो हार्ड डिस्क भी जब्त किए हैं। डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 12 लोगों की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

विदेश में निवेश की कर रही जांच

लोकायुक्त के सूत्रों ने बताया कि प्रदीप जैन द्वारा विदेश में निवेश की सूचनाएं भी मिली हैं। कार्रवाई में मिले दस्तावेजों में जैन के फाॅरेन इन्वेस्टमेंट्स की जांच भी की जा रही है। लोकायुक्त के अफसरों ने बताया कि जांच में फॉरेन ट्रिप के दस्तावेज मिले हैं। प्रदीप जैन चार दिन पहले ही कनाडा से लौटे हैं। प्रदीप जैन से कनाडा टूर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

स्मार्ट सिटी में संविदा कर्मचारी हैं जैन

प्रदीप कुमार जैन नगर निगम भोपाल के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। वे वर्तमान में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भोपाल में संविदा पर अधीक्षण यंत्री के पद हैं। इनकी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत एसपी लोकायुक्त भोपाल मिली थी। शिकायत के सत्यापन पर प्रथम दृष्टया 300 प्रतिशत असमनुपातिक संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले थे। इसके बाद 9 अगस्त 2024 को उनके आवास और कार्यालय पर लोकायुक्त की 2 टीमों ने तलाशी कार्यवाही की गई।

6 हजार वर्गफीट में बना कोठीनुमा मकान

प्रदीप जैन का मकान लॉर्ड्स कॉलोनी के प्लॉट नंबर 11 और 12 पर बना है। मकान का निर्माण 6 हजार वर्गफीट पर कोठीनुमा किया गया है। चारों तरफ सीसीटीवी लगे हैं। एक साल पहले ही उनका यह भव्य मकान बनकर तैयार हुआ है। पड़ोसियों ने बताया कि जैन परिवार यहां कम ही रहता है। अंदर केवल सर्वेंट रहते हैं। जैन परिवार अधिकांश विदेश में ही रहता है। उनका बेटा कनाडा में सेटल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.