गर्मी में रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा:साल भर बाद रेलवे ने दोबारा शुरू की वॉटर वेंडिंग मशीनें

Updated on 27-05-2024 02:02 PM

भोपाल रेल मंडल 2 स्टेशनों पर अब लाखों यात्रियों के लिए सस्ते ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू की है। इसमें भोपाल और इटारसी पर रेलवे ने वॉटर वेंडिंग मशीनों की सुविधा को दोबारा शुरू कर दिया है। इससे पहले ठंडे पानी के लिए केवल पैक बॉटल की सुविधा उपलब्ध थी। इसके अलावा कुछ प्याऊ भी रेलवे हर प्लेटफॉर्म पर संचालित कर रहा था।

बता दें, भोपाल स्टेशन पर 12 वॉटर वेंडिंग मशीनों को दोबारा शुरू किया गया है। इसमें 9 अभी शुरू हो चुकी हैं जल्द 3 अन्य शुरू की जाएंगी।

साल भर पहले हुई थी बंद
भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार मंडल के 8 स्टेशनों पर 43 मशीनों को रेलवे ने साल भर पहले बंद किया था। इसमें भोपाल स्टेशन पर 11, इटारसी स्टेशन पर 15, विदिशा स्टेशन पर 2 , हरदा स्टेशन पर 2, बीना स्टेशन पर 8, स्टेशन पर 2, गुना स्टेशन पर 2 और गंज बासौदा पर 1 मशीन लगी थी। इसमें इसमें ऑटोमैटिक एवं मैनुअल दोनों तरह की मशीनें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मशीनों का टेंडर खत्म हो गया था, जिसके चलते इन्हें अब हटाया गया था।

जल्द ही अन्य स्टेशनों पर होगी सुविधा
वॉटर वेंडिंग मशीनों का टेंडर आईआरसीटीसी द्वारा किया गया था। प्रति मशीन की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक है। इसके अलावा रेलवे की माने तो इन्हें भोपाल स्टेशन पर करीब महीने भर पहले शुरू किया गया है। इससे हजारों यात्रियों को पानी की सुविधा तो मिली है साथ ही लोग कम दाम में ठंडे पानी भी ले पा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मंडल के अन्य स्टेशन जैसे, बीना, गुना, विदिशा, औबेदुल्लागंज आदि पर भी मशीनों का संचालन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.