शिकायतों के निराकरण को रेलवे ने बनाया वार रूम, आंधे घंटे में हो रहा समाधान

Updated on 03-07-2024 01:23 PM
भोपाल। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को त्वरित सेवाएं मुहैया कराने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए भोपाल रेल मंडल ने नवाचार किया है। 'रेल मदद एप' की सहायता से यात्री आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं, भोपाल मंडल के किसी भी स्टेशन से आने वाली यात्रियों की शिकायत और उसके समाधान को लेकर भोपाल के डीआरएम कार्यालय में वार रूम भी स्थापित किया गया है, जिसमें रेलवे के बड़े अधिकारी शामिल किए गए हैं। यहां पहुंचने वाली शिकायतों का आधे घंटे के भीतर निराकरण किया जा रहा है।वार रूम में मुख्य रूप से सुरक्षा, समय पाालन, पेय, खाद्य सामग्री की उपलब्धता, चिकित्सा सहायता, बिजली, सफाई, पार्सल, टिकटिंग, यात्री सुविधाओं और विभिन्न मुद्दों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं। वार रूम में वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफ, इंजीनियरिंग, विद्युत, मैकेनिकल सहित सभी विभागों के अधिकारी 24 घंटे (आठ घंटे की तीन पालियों में) ड्यूटी पर मौजूद हैं। इसके कारण शिकायतों का त्वरित निपटारा हो रहा है।

एक सप्ताह में 800 से ज्यादा शिकायतों का निराकरण

वार रूम के माध्यम से भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में पिछले एक सप्ताह में लगभग 820 शिकायतें का निराकरण किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा चिकित्सा सहायता संबंधी शिकायतें आई हैं। इसके अलावा ट्रेन कोच में लाइट, पानी आदि की शिकायतें भी यात्रियों ने की हैं। वहीं, सिक्योरिटी से संबंधी शिकायतें भी इसमें शामिल हैं, जिनका निराकरण आंधे घंटे के अंदर किया गया।

शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए भोपाल मंडल में वार रूम बनाया गया है। इसके माध्यम से यात्रियों को आंधे घंटे के अंदर सुविधा प्रदान की जा रही है।

- नवल अग्रवाल, एसीएम व प्रवक्ता, भोपाल रेल मंडल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.