एमपी में सुबह शाम की गुलाबी ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, इंदौर जबलपुर सहित इन जिलों में बरसेंगे बादल

Updated on 19-10-2024 11:37 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के दौर के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी कुछ जिलों मे बारिश हुई। बालाघाट तो तेज बारिश से तरबतर हो गया, देर रात तक सिवनी सहित कई जिलों में बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक बालाघाट की मलाजखंड में 8 मिलीमीटर पानी बरस गया। खंडवा में दो धार में 0.7 डिग्री से मिली मीटर बारिश हुई।इसके अलावा शिवानी सहित कुछ जिलों में रात में भी बारिश हुई है।

अरब सागर एवं राजस्थान पर बनी दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव के कारण हवाओं के साथ मध्य प्रदेश में नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है।शनिवार को भी नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान


प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो पचमढ़ी में सबसे कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजगढ़ में 18.6 नौगांव में 18.5 उमरिया में 19.7 भोपाल में 21 ग्वालियर में 20.5 इंदौर में 23.6 उज्जैन में 22 और जबलपुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान


वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो गुना में तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ग्वालियर में 36.5 भोपाल में 32.5 रतलाम में 34.02 उज्जैन में 32.4 जबलपुर में 32.6 नरसिंहपुर में 31 सतना में 34.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।


यहां बारिश और बज्रपात की चेतावनी


मौसम विभाग ने शनिवार को नर्मदा पुरम बैतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी अलीराजपुर देवास छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिला में कहीं कहीं वज्रपात और झंझा होने की चेतावनी जारी की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.