भोपाल रेलवे स्टेशन पर बारिश ने खोली इंजीनियरिंग की पोल, भीगते रहे यात्री

Updated on 02-09-2025 01:42 PM
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर बारिश ने एक बार फिर रेलवे इंजीनियरिंग की पोल खोल दी। सोमवार की बारिश में प्लेटफार्म नंबर-1 पर छत और शेड से धाराओं की तरह पानी गिरता रहा। इससे यात्री और उनका सामान पूरी तरह भीगते नजर आए।पिछले तीन महीनों से लगातार स्टेशन के प्लेटफार्म के अंदर पानी टपकने की शिकायत मिल रही है। इस बार भी कुछ बूंदें गिरते ही छत से झरने जैसी धाराएं बहने लगीं। फर्श पर पानी भर जाने से यात्री फिसलने के डर से परेशान रहे।

सबसे अधिक दिक्कत प्लेटफार्म नंबर-1 पर रही। यहां बैठने की जगहों तक पर पानी टपकता रहा, जिससे यात्रियों को खड़े होकर शरण लेनी पड़ी। कई यात्री अपना सामान बचाने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए।

नई बिल्डिंग पर उठे सवाल

स्टेशन पर सिर्फ दो साल पहले ही नई बिल्डिंग और शेड का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद हर बारिश में छत और शेड से पानी टपकना रेलवे इंजीनियरिंग पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे अधिकारी लगातार निरीक्षण करते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी हल अब तक नहीं निकला। प्लेटफार्म पर बहता पानी न सिर्फ असुविधा पैदा करता है बल्कि बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। हर साल होने वाली इस स्थिति से यात्री परेशान हैं, मगर समाधान नाममात्र का ही किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.