मध्‍य प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा का दौर जारी, जून माह की औसत बारिश का कोटा पूरा

Updated on 30-06-2023 06:07 PM

भोपाल । अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ कर आगे बढ़ने के कारण शनिवार से वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक शिवपुरी में 54, रतलाम में 43, खरगोन में 38, नौगांव में 31, पचमढ़ी में 19, इंदौर में 17.7, नर्मदापुरम में 16, धार में 12, खजुराहो में 11.8, उज्जैन में 11, बैतूल में 10, मंडला में पांच, भोपाल में तीन, दमोह में दो, ग्वालियर में 1.7, सतना में एक, जबलपुर में 0.5, गुना में 0.4, सागर में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

शुक्रवार को गुना, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, अशोक नगर, पन्ना, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, मंदसौर जिले में भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश में एक जून से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 134.1 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा 124.2 मिमी. की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से नगालैंड तक एक ट्रफलाइन बनी हुई है, जो कम दबाव के क्षेत्र से होकर जा रही है। महाराष्ट्र के तट से लेकर केरल के तट तक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है।


इसके अतिरिक्त गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

हालांकि, कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ कर आगे बढ़ जाने के कारण शनिवार से वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में जून माह की औसत वर्षा का कोटा पूरा हो चुका है। विशेषकर पूर्वी मप्र में अभी तक सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

शुक्रवार को भी प्रदेश में अधिकतर जगहों पर सुबह से ही बादल छाए रहे। कई जगह हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कई जगह भारी वर्षा जारी है। भोपाल और इंदौर के आसपास के जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.