कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए रायसेन के कार्यकर्ता:अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई

Updated on 23-08-2025 03:08 PM

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को 280 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी का सदस्य बनाया गया। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के प्रयासों के चलते यह कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी जॉइन करने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी के अलावा कोई दल कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन नहीं करता।

कांग्रेस में ऐसे लोगों को पदाधिकारी बनाते हैं जो जो वॉट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक पर तो एक्टिव रहते हैं लेकिन फील्ड में उनका कोई योगदान नहीं रहता।

खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता नीचे के कार्यकर्ताओं को भूलते जा रहे हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी का परचम लगातार लहराता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद सभी से कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासन में कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा कि गरीबों का पक्का मकान बने। गरीबों को बिजली मिले लेकिन बीजेपी ने अपनी सरकार बनने के बाद यह कर दिखाया। आज लाखों गरीबों को पीएम आवास योजना में मकान मिल गए हैं।

प्रदेश कार्यालय के सभाकक्ष में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में दूसरे दलों से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। ये सभी रायसेन जिले के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ बीजेपी की सदस्यता लेने पहुंचे थे। सभी को अंगवस्त्र पहनाने के बाद पार्टी की सदस्यता के लिए तय मोबाइल नम्बर पर मिस काल देकर उन्हें पार्टी जॉइन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। ब्लाक के कार्यकर्ताओं को लेकर बीजेपी जॉइन कराने आए राजेश उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.