देश को नई दिशा देने वाले राजऋषि पं. दीनदयाल : तोमर

Updated on 26-09-2021 06:02 PM

मुरैना एकात्म मानववाद के प्रणेता भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय ऐसे राजऋषि थे, जिन्होंने राजनीति में रहकर देश का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रवाद की भावना के साथ देश को नई दिशा दी। आज भारत ही नहीं दुनिया के कई देश उनके बताए मार्ग और उनके दर्शन को अपनाकर तरक्की के नए सोपान गढ़ रहे है।
यह बातें केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री एवं स्थानीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही वे शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद पं. रामप्रसाद विस्मिल संग्रहालय के सामने हुआ। पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान में देश में कई राजनीतिक दल है, जो जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद के आधार पर काम कर रहे है, सिर्फ भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो राष्ट्रवाद की भावना और पं. उपाध्याय के विचार, दर्शन के सिद्धांतों का क्रियान्वयन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी एकात्म मानववाद और मानव दर्शन के विचारों का अनुशरण किया। श्री तोमर ने कहा कि पं. उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर हमें भी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, श्रीबल्लभ डण्डौतिया, रामकुमार माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया, राजेश सिकरवार, रामवीर कंषाना, मण्डल अध्यक्ष सोनू शर्मा, अनूप जैन, मधु डण्डौतिया, सोनू परमार, मयंक शर्मा, विजय जादौन, गोवर्धन पटेल, कंचन चौहान, बृजकिशोर डण्डौतिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।


-
अमर शहीद पं. विस्मिल को पुष्पांजलि अर्पित की
जयंती कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ð शहीद संग्रहालय परिसर पहुंचें। जहां उनके द्वारा अमर शहीद पं. रामप्रसाद विस्मिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.