सोनम के पिता की दुकान में काम करता था राज:डेढ़ साल पहले मकान छोड़ा, काम नहीं

Updated on 09-06-2025 04:48 PM

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन 5 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें राज कुशवाहा भी शामिल है। राज सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था। डेढ़ साल पहले तक वह सोनम के घर के पास ही रहता था। हत्या के आरोप सोनम पर भी लग रहे हैं। हालांकि सोनम ने खुद को पीड़िता बताते हुए उसका अपहरण होना बताया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि राज, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हिरासत में लिया गया है। 4 आरोपी इंदौर के नंदबाग इलाके में ही रह रहे थे। एक आरोपी आकाश लोधी को यूपी के ललितपुर से हिरासत में लिया गया है। इंदौर में हिरासत में लिए गए संदिग्धों से मेघालय पुलिस पूछताछ कर रही है।

हमसे आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी, हमने उन्हें पूरा सहयोग किया है। उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से रिकवर किया है। मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी। जो भी बरामदगी होगी उसे एविडेंस के रूप में लिया जाएगा। दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी, तब खुलासा होगा कि वह हत्याकांड में शामिल है या नहीं।

राज से लगातार लोकेशन शेयर रही थी सोनम जानकारी के मुताबिक जिस दिन कामाख्या देवी के दर्शन के लिए निकले थे, वहीं से चारों पीछा कर रहे थे। सोनम राज को लगातार लोकेशन भेज रही थी। परिवार का दावा है कि दोनों का शिलॉन्ग जाने का कोई प्लान नहीं था। केवल गुवाहाटी से दर्शन करके लौटना था, लेकिन वे सोनम के कहने पर शिलॉन्ग और चेरापूंजी तक चले गए।

1132 किलोमीटर दूर पकड़ाई सोनम हत्या के बाद सोनम फरार हो गई और एक हफ्ते से लगातार रात के समय सफर करके पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से उसे सौहरा (शिलॉन्ग) से 1132 किलोमीटर दूर गाजीपुर से दबोच लिया।

दो दिन पहले सोनम के घर गया था राज पुलिस के मुताबिक राज पहले सोनम के घर के पास रहता था। करीब डेढ़ साल पहले वहां से घर खाली करके चला गया था। सोनम के पिता देवी सिंह ने सोमवार को मीडिया को बताया कि राज दो दिन पहले हमारे घर आया था, उसने सबसे बातचीत भी की, लेकिन हमें पता नहीं चल पाया कि वह सोनम के साथ था या नहीं।

मां ने कहा- बेटा घूमने नहीं जाना चाहता था ​​​​​राजा की मां उमा के मुताबिक शादी के बाद 11 से 20 मई तक सोनम हमारे यहां रही। घर में शिलॉन्ग जाने की कोई बात नहीं हुई थी। राजा घूमने नहीं जाना चाहता था। वह बहुत व्यस्त था। सोनम ने घूमने की इच्छा जाहिर की तो भी राजा ने मना कर दिया था। लेकिन सोनम ने खुद ही कामाख्या देवी के दर्शन के लिए टिकट बुक कर दिया था। इसके बाद उसने बेटे राजा को यह बात बताई। राजा ने मुझे बताया तब मैंने भी हां कह दी, लेकिन मुझे आश्चर्य तब हुआ जब सोनम ने रिटर्न का टिकट नहीं कराया।

मैंने यह बात राजा से भी कही, पर राजा ने बताया कि पांच-छह दिन में आ जाएंगे। उसने राजा से खासकर सोने की चेन पहनकर चलने को कहा था। उमा ने आगे कहा कि सोनम इतनी मीठी बातें करती थी कि कभी शक नहीं हुआ। अगर वह दोषी साबित होती है तो उसे मौत की सजा दो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.