राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का नाम महाराजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय रखा जाना चाहिए-मंत्री सुश्री ठाकुर

Updated on 04-05-2023 06:20 PM

राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का नाम महाराजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय रखा जाना चाहिए। इससे न केवल ग्वालियर बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ेगा। यह बात संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मंत्रालय में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की साधारण परिषद की चतुर्थ बैठक के दौरान कहीं। साधारण परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उपाध्यक्ष मंत्री सुश्री ठाकुर हैं। साधारण परिषद ने विश्वविद्यालय ने नाम बदलने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया। साधारण परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय का प्रगति विवरण और वित्तीय प्रतिवेदन पढ़ा गया।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की लोक कला, लोक नृत्य, लोक नाट्य, लोक गायन आदि को संरक्षित करने का प्रयास करें। साथ ही नए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम बनाए। संगीत और कला भारतीय संस्कृति का प्राण है। मंत्री सुश्री ठाकुर ने निर्देश दिए कि वर्ष 2014 की साधारण परिषद में हुए निर्णय का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सदस्यों की समिति बनाकर पुराने निर्णय के पालन का मूल्यांकन भी करें। साथ ही हर वर्ष साधारण परिषद की बैठक आयोजित करें। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय की कमियों और अभावों को समय-समय पर दूर किए जाने की दिशा में कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय की कीर्ति और कार्यप्रणाली को सुस्थापित करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परिषद के सचिव प्रोफेसर पंडित साहित्य कुमार नाहर, परिषद के सदस्यगण प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला, उप सचिव उच्च शिक्षा श्री डी.पी. सिंह, संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री दिनेश पाठक, श्री सुंदरलाल मालवीय, श्री चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, श्री अतुल अधौलिया, श्रीमती अनीता करकरे और श्रीमती रेखा भटनागर उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.