राजा मर्डर केस- तीसरे दिन भी सोनम से पूछताछ:शिलॉन्ग में आरोपियों ने खाने में मांगी दाल-रोटी

Updated on 14-06-2025 01:08 PM

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस आज भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि ये पूछताछ का तीसरा दिन है। इस बात की संभावना है कि पुलिस अब आरोपियों का आमना-सामना कराए। अब तक की पूछताछ में ये खुलासा हो चुका है कि सोनम का प्रेमी राज हत्या का मास्टरमाइंड है और सोनम इस साजिश में बराबर की हिस्सेदार रही है।

इधर शुक्रवार को राजा का परिवार उज्जैन पहुंचा। यहां सिद्ध वट घाट पर परिवार वालों ने राजा का पिंडदान किया। इस दौरान आरोपी सोनम का भाई गोविंद भी साथ रहा। साथ ही ये भी पता चल गया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम 26 मई से 7 जून तक इंदौर में ही थी। वह 26 से 29 मई तक स्कीम 114 में एक होटल में ठहरी थी। 30 मई से 7 जून तक इसी इलाके की एक बिल्डिंग में फ्लैट में रुकी थी।

करीब 1 महीने पहले 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी। 21 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग पहुंचे थे, जहां सोनम ने अपने प्रेमी राज और साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी थी। मेघालय पुलिस ने 15 दिन बाद 7 से 9 जून के बीच सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब ये सभी पुलिस रिमांड पर है।

विशाल चौहान ने अपने नाम से लिया था फ्लैट ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी इंदौर आई थी। वह यहां 26 मई से 7 जून तक रुकी थी। इस दौरान वह 26 से 29 मई तक स्कीम 114 में एक होटल में ठहरी थी। 30 मई से 7 जून तक इसी इलाके की एक बिल्डिंग में फ्लैट में रुकी। यह बिल्डिंग ग्वालियर निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर की है।

विशाल ने खुद को बताया था इंटीरियर डिजाइनर इस बिल्डिंग को ठेके पर लेने वाले शिलाम जेम्स ने बताया कि यह फ्लैट विशाल चौहान ने अपने नाम से किराए पर लिया था। उसने अपने आप को इंटीरियर डिजाइन का काम करने वाला बताया था। उसने यह भी बताया कि वह प्लायवुड और स्टील का काम भी करता है। हमने 17 हजार रुपए किराया बताया था।

तीन महीने के लिए 51 हजार रु. दिए एग्रीमेंट की शर्त के अनुसार विशाल ने 29 मई की शाम करीब 7 बजे दो महीने का डिपॉजिट सहित एक महीने के एडवांस (कुल तीन माह) किराए के रूप में हमें 51 हजार रुपए दिए थे। सोनम यहां आई या नहीं, मुझे इस बारे में मालूम नहीं। विशाल ने बताया था कि अभी वह जहां रह रहा है, उस फ्लैट के मालिक से विवाद हो गया है। इसलिए मुझे किराए पर आपका फ्लैट चाहिए।

22 मई को होम स्टे में राजा-सोनम ने किया था चेक इन नोंग्रियाट में शिपारा होमस्टे के मालिक ने कॉन्स्टेंटाइन ने शुक्रवार को बताया कि इंदौर के दंपती राजा रघुवंशी और सोनम ने 22 मई को हमारे घर में चेक इन किया था। उन्होंने एक-एक कप कॉफी आर्डर की। इसके बाद वे बिना गाइड के बाहर चले गए। मुझे लगता है कि वे गांव में आने वाले हर दूसरे पर्यटक की तरह रूट ब्रिज देखने गए थे। उन्होंने बताया कि राजा ने कमरे के लिए 1000 रुपए, कॉफी के लिए 80 रुपए और डिनर के लिए 300 रुपए चुकाए थे।

सोनम ने सास से फोन पर कहा-उपवास पर हूं उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि सोनम ने अपनी सास से फोन पर दावा किया कि वह उपवास कर रही है। जबकि दोनों ने "बहुत अच्छा खाना" खाया। उन्होंने कहा कि उन्हें राजा का चेहरा याद है जब उन्होंने इसे बाद में सोशल मीडिया पर देखा था। हालांकि, उन्होंने सोनम के प्रेमी के तीन हत्यारों दोस्तों की उपस्थिति पर ध्यान नहीं दिया, जिन्होंने कथित तौर पर हत्या की वारदात की।

सुबह 5 बजे उठकर किया था चेक आउट उन्होंने बताया कि होमस्टे में, राजा और सोनम ने पांच उपलब्ध कमरों में से एक पर कब्जा कर लिया। कॉन्स्टेंटाइन ने अगली सुबह (23 मई) उनके असामान्य व्यवहार को याद किया। उन्होंने बताया कि हमारे मेहमानों के लिए इतनी जल्दी (सुबह 5 बजे) उठना असामान्य था।

उन्होंने हमारे दरवाजे पर दस्तक दी और मुझे अपनी पत्नी को जगाना पड़ा, ताकि वे पूछ सकें कि क्या उन्हें नाश्ते की ज़रूरत है। उन्होंने मना कर दिया और मुझसे कहा कि वे चेक आउट करना चाहते हैं। रघुवंशी और उनकी पत्नी उसी दिन सोहरा में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए। उसका शव 2 जून को एक घाटी में मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.